Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सभी निकायों को राशि आबंटन के आदेश जारी
- बोन्साई कला में उत्कृष्ट योगदान के लिए अनिल वर्मा राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित
- जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस
- बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
- नगरीय प्रशासन विभाग के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली मैराथन बैठक
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
- स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- मंत्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
Author: admin
सत्ता का दुरुपयोग कर पीएससी में कांग्रेस ने पदों की बंदरबांट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पीएससी में हुए घोटाले की जांच सीबीआई से कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पीएससी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले को उजागर कर अब प्रदेश के नौजवान के साथ न्याय होगा। पीएससी जैसे पदों में अपने करीबी एवं परिवार के सदस्यों की भर्ती कर प्रदेश के युवाओं के साथ छल करने वालों खिलाफ जांच कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालते ही भूपेश…
कलेक्टर ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की। योजनाओं के अंतर्गत अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिले के 4 वरिष्ठ अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं। इनमें सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला, उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर, लीड बैंक मैनेजर ओरांव तथा जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे शामिल हैं। कलेक्टर ने इन योजनाओं के अंतर्गत लग रहे शिविरों में पहुंचे लोगों को केन्द्र एवं राज्य…
नेत्ररोग विभाग में 2 मरीजों का एक साथ कॉर्निया एवं लैंस प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन नेत्रदान से मिले कॉर्निया से दो लोगों को मिली रोशनी खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। नए साल में सिम्स अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दो मरीजों के आंख की जटिल बीमारी का सफल इलाज किया गया है। नेत्रदान से मिले कॉर्निया के प्रत्यारोपण से उनकी रोशनी वापस आ गई है। सिम्स अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. विवेक शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से एक 60 वर्षीय मरीज,जिनकी दाहिनी आँख में दिखाई नहीं देने तथा साथ में…
किसानो ने कहा क़ृषि कार्यों के जरूरतें को पूरा करने में मिली मदद विकसित भारत संकल्प यात्रा : मेरी कहानी मेरी जुबानी’ खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। सुन्दर लाल ढीमरविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के कुरुद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जामगांव में आयोजित संकल्प शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसान सुन्दर लाल ढीमर और हरिश्चंद्र साहू को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि मिलने से उनके जीवन मे बदलाव नजर आने लगा है। इन किसानो ने ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के जरिए योजना के लाभ के बारे में उपस्थित ग्रामीणजनों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने विभागीय कामकाज की प्रगति की जानकारी ली।
बीजेपी पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक कल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आज रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने उनका स्वागत किया है। ओममाथुर कल प्रदेश मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक लेंगे। रायपुर पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भाजपा की सरकार अपने वादे पूरे करने आई है, हमने पहले ही कहा था कि सरकार बनते ही हम फैसला लेना शुरू कर देंगे। ओम माथुर ने कहा कि यह जनकल्याण की सरकार है। छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने वाली सरकार है। हम विचार विमर्श…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से 1 मार्च तक होगा। इस बजट सत्र में 20 बैठकें होंगी। विधानसभा ने अधिसूचना जारी की। राज्यपाल के अभिभाषण वित्तीयकार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य किए जायेंगे। वहीं इस सत्र में सीएम विष्णुदेव साय अपना पहला बजट पेश करेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसके पश्चात मंत्री वर्मा ने खेल और राजस्व विभाग के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने खेल प्रतिभागियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास, इसकी गतिविधियों और उपलब्ध खेल संस्थानों की जानकारी ली। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य के युवाओं को विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के सभी खेल मैदानों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बोधघाट पुलिस ने प्रार्थीया सपना अवस्थी निवासी वृन्दावन कॉलोनी की रिपोर्ट पर घर का लाकर तोडक़र तिजोरी में रखे सोने चांदी के जेवरात एक नग सोने का चैन, एक नग सोने का मंगलसूत्र, चार नग सोने की अंगूठी, नौ नग बच्चे का सोने का लॉकेट, दो जोड़ी चांदी का पायल कुल कीमती करीबन एक लाख दस हजार रूपये को चोरी मामले पर अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। विवेचनाके दौरान चोरी के आरोपी कु. साक्षी अवस्थी पिता स्व. संजय अवस्थी निवासी बलीराम कश्यप वार्ड एवं अभिषेक राव उर्फ अविनाश पिता स्व. आदिनारायण राव निवासी वृन्दावन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर रणबीर शर्मा ने गुरुवार को शाम 5 बजे कार्यभार ग्रहण कर लिए हैं। वे बेमेतरा जिले में 11 वें कलेक्टर के तौर पर पदस्थ हुए हैं। इस दौरान न्यू सर्किट हाउस में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात कलेक्टरेट में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया साथ ही कलेक्टोरेट परिसर में बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। इसके पहले निवृत्तमान कलेक्टर पी.एस.एल्मा विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। कलेक्टर शर्मा ने…

