Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सली संगठन में सक्रिय 01 लाख रूपये का ईनामी मिलिशिया कमाण्डर नागूल नागेश पिता पाण्डू निवासी पिड़मेल रोड़पारा थाना चिंतागुफा ने आज मंगलवार को नक्सल ऑप्स कार्यालय सुकमा में उत्तम प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदान किया जायेगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नागूल नागेश वर्ष 2010-2014 तक पिड़मेल ग्राम मिलिशिया सदस्य था।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर के जमदेई में आयोजित ’अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह’ में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की. 1. मां कुदरगढ़ी मंदिर में रोप वे की स्वीकृति की घोषणा2. देवीपुर महामाया मंदिर से पंपापुर रोड चौड़ीकरण के लिए 4.5 करोड़ रुपए की स्वीकृति3. देवीपुर से नौवापर मार्ग में जोगीगुड़ा नाले में पुलिया निर्माण के लिए 3 करोड़ की स्वीकृति4. 50 सीटर बालिका छात्रावास की घोषणा, जगह बाद में तय होगी5. जमदेई में 20 लाख से सामुदायिक भवन की स्वीकृति
क्षेत्र के विकास के लिए रखी विभिन्न मांग खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता और कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप से आज यहां उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्री से ओरछा व छोटेडोंगर से आये लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। वनमंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना और इस संबंध में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की…
नई दिल्ली। खाना खाने के बाद कई बार एसिडिटी, गैस, पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। अनियमित लाइफस्टाइल, भूख से ज्यादा खाना, स्पाइसी या फ्राइड फूड खाना, समय पर खाना न खान और जरूरत से ज्यादा कैफिन के इस्तेमाल से इस तरह की परेशानी होती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स इन परेशानी से बचने के लिए एख घरेलू उपाय बताते हैं। एक ऐसी चीज है, जिसे खाने में डालकर पेट से जुड़ी हर समस्याओं से बचा जा सकता है। पेट की हर समस्या का इलाज है ये चीजएक्सपर्ट्स के मुताबिक, बदहजमी, गैस, पेट फूलने जैसी…
क्रॉस फायरिंग की जांच करने मुतवेंडी गांव नहीं पहुंच पाई कांग्रेस की जांच टीम खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में कांग्रेस का 05 सदस्यीय जांच दल कावडग़ांव से लौटने के बाद आज मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होने बताया कि क्रॉस फायरिंग में 06 माह के मासूम की मौत के मामले पर कांग्रेस का 05 सदस्यीय जांच दल मुतवेंडी गांव नहीं पहुंच सका। सुरक्षा कारणों और पहुंच मार्ग पर जहां-तहां आईईडी मौजूद होने की आशंका से सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें और उनकी टीम को मुतवेंडी जाने से रोका। जिसके बाद आला अधिकारियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के के अपर सत्र न्यायाधीश शैलेष शर्मा की अदालत ने नाबालिग के साथ छोड़छाड़ करने वाले बचेली चर्च के पास्टर को 05 वर्ष की कारावास एवं 02 लाख रुपए अर्थदंड का फैसला सुनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पास्टर हेमंत सोना निवासी महासमुंद वर्ष 2017 में बचेली में स्थिति चर्च में सेवा देने के लिए आया। इस चर्च में इलाके का एक परिवार प्रार्थना करने जाता था। परिवार के साथ पास्टर हेमंत सोना के संबंध अच्छे हो गए थे, एक-दूसरे के घर आना जाना भी करते थे। एक दिन जब नाबालिग अपने घर में अकेली…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयालदास बघेल ने सोमवार को बेमेतरा के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारियों बैठक लेकर जिले में संचालित शासन की कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में 10 फरवरी तक धान का उठाव करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारियों को सजगता और संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विधायकद्वय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प सिलगेर से 229 वाहिनी सीआरपीएफ, 210 वाहिनी कोबरा, एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी ग्राम तिम्मापुर, पाण्डूमेटा पहाड़ी की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान पाण्डूमेटा पहाड़ी के पास से 03 नक्सली डीएकेएमएस सदस्य 01. मडक़म हांदा पिता नंदा निवासी पूवर्ती थाना जगरगुण्डा, 02. मिडिय़म पोदिया पिता पाण्डू निवासी बेदरे थाना जगरगुण्डा, 03. कोरसा धुरवा पिता पाण्डू निवासी टेकलगुड़ा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तीनों नक्सलियों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – दिल्ली। राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या सहित पूरे देश में तैयारियां चल ही रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन तैयारियों से अछूते नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में होने वाले समारोह के मुख्य यजमान हैं। मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट से जानकारी चाही है कि यजमान होने के नाते उन्हें पूजा-उपवास आदि किन-किन धार्मिक परंपराओं का पालन करना है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के अनुसार मोदी ने पूछा है कि पूजा के लिए, प्राण प्रतिष्ठा से पहले कोई अनुशासन-व्यवस्था करनी है तो उसे बताएं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भनपुरी इलाके के वार्ड क्रमांक चार में उत्पात मचाने वाले हुड़दंगीयों को पुलिस ने न सिर्फ 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया बल्कि जहां उन्होंने दहशत फ़ैलाने की कोशिश की वहीं पर उनका जुलुस निकाला, ताकि गुंडे बदमाशों को ये मैसेज जा सके की, रायपुर पुलिस किसी भी हाल में उन्हें बख्शाने वाली नहीं है। बता दें कि, बीती रात राजधानी के भनपुरी इलाके में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया, लाठी-डंडे से लैस 30 से 35 युवकों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद इलाके में माहौल गरमा गया और बदमाशों के उत्पात से…

