Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरूण साव जरहागांव में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री साव का जरहागांव पहुंचने पर जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि जरहागांव क्षेत्र कबड्डी खेल के लिए जाना जाता है। यहां न केवल कबड्डी के आयोजन हुए हैं, बल्कि यहां कई बड़े खिलाड़ी भी निकले हैं। यह परम्परा लगातार आगे बढ़ता रहे। उन्होंने जरहागांव के विकास और तरक्की के लिए हरसंभव मदद की बात कही। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि प्रतिभा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि 14 जनवरी से न्याय यात्रा शुरू हो रही है। मणीपुर से लेकर मुम्बई तक और छत्तीसगढ़ में भी लगभग 536 से अधिक किलोमीटर होकर गुजरेगी। रायगढ़ से होकर 7 जिलो सरगुजा तक न्याय यात्रा जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने न्याय यात्रा की जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। 11 जनवरी को नव नियुक्त प्रभारी सचिन पायलट रायपुर आ रहे है और न्याय यात्रा के बारे में चर्चा करेंगे और न्याय यात्रा के स्वागत को अंतिम रूप देंगे।हमने आदिवासी मुख्यमंत्री बनने के बाद…
3100 रू. प्रति क्विंटल धान का भुगतान कब होगा, 2 लाख तक के किसानों की कर्जमाफी कब?- सुशील आनंद शुक्ला
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरूण साव के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के भुगतान के संबंध में दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह किसानों का अधिकार है इसका भुगतान तत्काल किया जाना चाहिये। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और चौथे किस्त के भुगतान का प्रावधान बजट में किया गया है लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा दुर्भावनापूर्वक जनकल्याणकारी योजनाएं, साल खत्म होने से पूर्व ही बंद करने का षड़यंत्र रच रहे…
जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने की दिशा में करे काम खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने समय सीमा के लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा की विभागवार समीक्षा करते हुए शासन की सभी 17 योजनाओं का ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ (नोडल अधिकारी) को विकसित भारत संकल्प यात्रा का दिशा निर्देश के अनुसार क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम शिविर में प्राप्त आवेदकों की जानकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम के डपिंग यार्ड के भ्रष्टाचार मामले में निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने जांच के आदेश जारी कर दिया है। डपिंग यार्ड भ्रष्टाचार मामले को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने जोरदार प्रदर्शन किया था, और दोषी ठेकेदार और निगम कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की मांग की थी। दरसल निगम ने शहर निकलने वाले कचरे को डंपिंग यार्ड मे इक_ा कर रिसाइक्लिंग करने के लिए सवा दो करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था जिसे बाहर के किसी कंपनी ने रीसाइक्लिंग का काम लिया था। लेकिन काम पूरा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जनवरी 2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा ज़िले के बेसिक मैदान पहुँचेगी। 10.30 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन होगा। विभिन्न विभाग के स्टॉल भी लगाये जायेंगे। शिविर मे विभागीय अधिकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे साथ ही योजना का लाभ लेने आये हुये पात्र हितग्राही क़ो त्वरित रूप से शिविर स्थल पर योजना का लाभ दिलाएंगे । शिविर मे आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बनाये जायेंगे। ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जाँच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता मे आज कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष मे साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई | बैठक के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियां करने के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व के बारे मे बताया । जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह बेसिक स्कूल मैदान मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात अर्द्ध सैनिक बलों, पुलिस एवं नगर सेना की टुकडिय़ों द्वारा सलामी दी जायेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला द्वारा अवैध रूप से नशीली दवाई कैप्सूल विक्रय कर रही है। सूचना पर माडिय़ा चौक कु हार पारा सुलभ के पास से एक आरोपिया श्रीमती सेविका नेताम पति वासु नेताम के कब्जे से अवैध नशीली दवाई कैप्सूल कुल 554 नग जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध थाना बोधघाट में धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार को आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। क्रॉस फायरिंग में 06 महीने के बच्चे की मौत मामले की जांच करने कांग्रेस की 05 सदस्यीय जांच कमेटी बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री नीना रावतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियाम, जिला पंचायत सदस्य बसंत तांती और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया के साथ कावडग़ांव पहुंचे थे। इस दौरान टीम में शामिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री नीना रावतिया ने फिल्मी गाने पर रील्स बनाकर अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गई और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। मंगचूआ थानाक्षेत्र से 2 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम के साथ ये घिनौना काम किसी और ने नहीं बल्कि खेत में ट्रेक्टर चलाने के लिए रखे गए ड्राइवर ने किया है। हैरानी की बात ये है कि मासूम की मां उसके रोने की आवाज सुनकर दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंची, जहां पहुंचकर उसे पता चला कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मंगचूआ थाना पुलिस के मुताबिक खेत में ट्रेक्टर चलाने वाला ड्राइवर पीड़िता को खिलाने के उद्देश्य से घर पहुंचा था। जब वो घर पहुंचा…

