खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प सिलगेर से 229 वाहिनी सीआरपीएफ, 210 वाहिनी कोबरा, एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी ग्राम तिम्मापुर, पाण्डूमेटा पहाड़ी की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान पाण्डूमेटा पहाड़ी के पास से 03 नक्सली डीएकेएमएस सदस्य 01. मडक़म हांदा पिता नंदा निवासी पूवर्ती थाना जगरगुण्डा, 02. मिडिय़म पोदिया पिता पाण्डू निवासी बेदरे थाना जगरगुण्डा, 03. कोरसा धुरवा पिता पाण्डू निवासी टेकलगुड़ा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तीनों नक्सलियों के नक्सल रिकार्ड की जांच करने पर थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत 17 दिसंबर 2023 को कैम्प बेदरे से निकली पुलिस गस्त, सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने की वारदात में अन्य नक्सली सदस्यों के साथ शामिल थे। उक्त घटना में सुरक्षा बल का 01 जवान शहीद व 01 जवान घायल हुआ। घटना के संबंध में थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 07/ 2023 धारा 147, 148, 149, 307, 302 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। थाना जगरगुण्डा में कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक
रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

