Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी
- महादेवघाट में आज से शुरू होगा ऐतिहासिक पुन्नी मेला: कार्तिक पूर्णिमा पर खारून तट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग-भिलाई जिले के दौरे पर
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ग्राम पंचायत कुरंदी में आज कचरापाटी परघना के द्वारा एक दंपति का घर वापसी किया गया, घर वापसी करने वाले दंपत्ति मनीज कश्यप, उम्र 26 वर्ष और एलीस कश्यप,उम्र 22 वर्ष है। समाज की समझाइश के बाद दोनों ने घर वापसी की इच्छा जताई जिसके बाद कचरापाटी परघना के द्वारा परंपरागत रूप से दोनों की मूल धर्म में वापसी करवाकर विहिप- बजरंग दल ने दंपत्ति को श्रीमद्भागवत गीता और श्रीअयोध्या धाम से पूजीत अक्षत देकर श्रीअयोध्या धाम का निमंत्रण दिया और आगामी 22 जनवरी को घर में दीपावली जैसा उत्सव मनाने का आग्रह किया। विश्व हिन्दू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासों से भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सेक्शन ए का कमांडर शमील तेलम ऊर्फ मिथुन ऊर्फ डेंगा पिता लख्खू तेलम निवासी गंडोकलपारा, बेचापाल थाना मिरतुर ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत पच्चीस हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित शमील तेलम ऊर्फ मिथुन, वर्ष 2017 में मिरतुर बाल सदस्य के रूप में संगठन में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल नगर पालिका के कांग्रेस पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय को हटाने कांग्रेस के दस पार्षदों में से सात पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। नगर पालिका के उपाध्यक्ष बाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस और भाजपा सहित निर्दलीय पार्षदों ने कलेक्टर को पत्र सौपा हैं। पत्र में कहा गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय का अपने पद पर बने रहना जनहित व परिषद हित में नहीं होगा, जिसकी वजह से हम अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं। कांग्रेस के जिला महामंत्री सलीम रजा उस्मानी ने बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। ये तो सभी जानते हैं कि 22 जनवरी को पूरे देश में दिवाली मनाया जाएगा। क्योंकि इस दिन भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान होंगे। इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे देशभर के लोग तैयारियों में जुट गए हैं और अब 22 जनवरी के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए देश के कई दिग्गजों का न्योता दिया गया है। लेकिन क्या आपको पता है। 2100 लाशों का पोस्टमार्टम करने वाली महिला को भी अब श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिला है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। वोरा ने खरगे से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में पराजय के कारणों को लेकर विस्तार से चर्चा की। अरूण वोरा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने सुझाव भी दिये। वोरा ने आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के उचित मार्गदर्शन और प्रादेशिक संगठन की ताकत से कांग्रेस की विजय होगी। चर्चा के दौरान राजीव वोरा भी मौजूद रहे। बाद…
अफसरों और ठेकेदार को सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य में गुणवक्ता पूर्ण करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर धीरज बाकलीवाल ने बुधवार को पटरीपार जवाहर नगर मेन रोड एवं वार्ड 18 में इंडस्ट्रियल रोड सड़क डामरीकरण कार्य का अफसरों के साथ औचक निरीक्षण किया। सड़क डामरीकरण कार्य 15 वें वित्त आयोग कार्य लागत रू. 47.61 लाख सैंतालीस लाख इकसठ हजार रूपये से किया जा रहा है जिसका सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। क्षेत्र में सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य चल शुरू किया गया है। महापौर ने पटरीपार क्षेत्र का बीते दिनों सड़क का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौतियों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह 2024 आयोजित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, परिवहन, पुलिस विभाग, एन.सी.सी, एन.एस.एस., स्काउट गाइड्स समेत स्वयंसेवी और समाजसेवी संस्थाओं और विभिन्न संबंधित विभागों के समन्वय और सहयोग से सड़क उपयोगकर्ताओं, विशेष रूप से वाहन चालकों, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमीनार, नेत्र जांच शिविर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “ये(कांग्रेस) दोहरा मापदंड अपनाते हैं, कभी श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं तो कभी चुनावी सनातनी बनते हैं। इस बार इन्होंने निमंत्रण ठुकराया है, जनता भी इन्हें ठुकराएगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। बिलासपुर से एक आरक्षक की लाठी-डंडे और हाथ मुक्के से पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरक्षक की महिला और कुछ युवक पिटाई करते हुए दिख रहे है। आरक्षक गिरगिड़ते हुए कह रहा है कि मैं मर जाऊंगा, मुझे छोड़ दो…इसके बावजूद भी युवक और महिला गाली गलौज करते हुए डंडे से आरक्षक की बेदम पिटाई कर रहे है। दरअसल, वीडियो के संबंध में बताया दावा किया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल अजीत सिंह सिरगिट्टी थाना में पदस्थ है और वो वसूली करने तिफरा में पहुंचा था। दावा किया जा रहा है…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के अविनाश प्राइड के पास खुले में फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को वीडियो मिलने के बाद युवक को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब निवासी आरोपित लाली उर्फ लखविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायर करते वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर रिवाल्वर की जब्त कर लिया है। दरअसल यह कबीर नगर थाना इलाके का मामला है।

