Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 की स्थिति में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है । जिसके अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया गया है। दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य दिनांक 22 जनवरी 2024 तक किया जायेगा। पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 13 एवं 14 जनवरी 2024 को विशेष शिविर का आयोजन मतदान केन्द्रों में किया जायेगा। मताधिकार के प्रयोग के लिए आवश्यक है कि सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी भी निर्धारित फार्म भरकर अपने निवास / कार्य स्थल पर मतदाता सूची में…

Read More

दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष ने X पोस्ट में बताया, आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय@VPIndiaश्री जगदीप धनखड़ जी के साथ सौजन्य मुलाक़ात कर उनसे आत्मीय संवाद किया। इस मुलाक़ात के दौरान माननीय उपराष्ट्रपति जी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

Read More

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर गृहमंत्री से चर्चा की।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की 12 जनवरी को जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी का कुछ समय रायपुर में बीता। स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां राजधानी रायपुर को…

Read More

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मेला स्थल में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कबीर पंथ से जुडे़ महत्वपूर्ण स्थल लालेसरा में 12 से 15 जनवरी तक 4 दिवसीय संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बेमेतरा जिले अंतर्गत ग्राम लालेसरा पहुंचे और वहां आयोजित होने वाले संत समागम मेला की तैयारियों का जायजा लिया और सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मेला स्थल निरीक्षण के दौरान वहां पेयजल, प्रकाश तथा पार्किंग और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। जिले के रतनपुर में बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक की जान ले ली। युवक नेशनल हाईवे पार कर रहा था। तभी ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक कांकेर जिले के पंखाजूर से ट्रैक्टर लेकर अंबिकापुर जाने के लिए निकला था। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे में मोहतराई स्थित बाबी ढाबा के पास हादसा हो गया है, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल है। खबर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने आज रायपुर जिला पंचायत भवन में सामान्य सभा को संबोधित कर न्यू विडियो कॉन्फ्रेंस रूम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। इन दिनों कोरोना ने फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। इसके साथ ही बढ़ते कोरोना के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया,जिले में दो पॉजिटिव केस आने से सीएमएचओ ने कहा कि लोगों को पैनिक नहीं होना चाहिए, कोरोना साधारण सर्दी खांसी है। देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अब जिले का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए अलग व्यवस्था की है। हर रोज करोना टेस्टिंग की जा रही है। इसके साथ ही कोरोना के सिमस्टम होने पर लोगों को हिदायत दी जा रही है,जिले के सीएमएचओ ए.…

Read More

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन के लिये महिलाओं ने किया प्रधानमंत्री का धन्यवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी विकासखण्ड के ग्राम गंगरेल की लक्ष्मी और माधुरी आज काफी खुश हैं, क्योंकि उनका रसोई अब धुआं से मुक्त हो गया है। दरअसल विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गत दिनों गंगरेल में लगे संकल्प शिविर में अन्य ग्रामीणों के साथ-साथ लक्ष्मी यादव और माधुरी साहू भी पहुंची थीं। उन्होंने शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लीं। साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उन्हें मिले निःशुल्क गैस कनेक्शन के बारे में अपनी कहानी अपनी जुबानी सुनाई। महिलाओं…

Read More

सर्वश्रेष्ठ रोवर, रेंजर, स्काउट्र, गाइडर एवं स्काउट-गाइड को दिया गया राज्यपाल पुरस्कार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आज राज्यस्तरीय अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। राजभवन में संपन्न हुए इस समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राज्य के सर्वश्रेष्ठ स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर, एवं स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। सभी को प्रमाण पत्र के साथ 10-10 हजार रूपए की राशि राज्यपाल की ओर से प्रदान की गई। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य देश की सेवा करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘‘युवा…

Read More