खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। वोरा ने खरगे से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में पराजय के कारणों को लेकर विस्तार से चर्चा की। अरूण वोरा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने सुझाव भी दिये। वोरा ने आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के उचित मार्गदर्शन और प्रादेशिक संगठन की ताकत से कांग्रेस की विजय होगी। चर्चा के दौरान राजीव वोरा भी मौजूद रहे। बाद में वोरा ने कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन से भी सौजन्य भेंट की। चर्चा के दौरान काफी लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष पद संभाल चुके दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की यादों को भी वोरा ने साझा किया।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार

