Author: admin

डी जे डांस प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि होंगे मां. विधायक दुवारिकाधिश यादव  खबर वर्ल्ड न्यूज-डिगम्बर तिवारी- खल्लारी। खल्लारी विधानसभा के ग्राम डुमरपाली में 19 जनवरी 2024 को भक्त गुहा निषाद जयंती मड़ाई मेला डी जे डांस प्रतियोगिता का कार्यक्रम अयोजित है। छ. ग. निषाद समाज के प्रदेश उपसंगठन सचिव वा ग्राम पंचायत के सरपंच नंद कुमार निषाद ने बताया की कार्यक्रम सुबह 9 बजे से कलश यात्रा के बाद भगवान रामजानकी एवं भक्त गुहा निषाद जी की पूजा अर्चना करने के पश्चात श्री राधा कृष्ण मनसा मंडली कि प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय दुवारिकाधीश यादव जी विधायक खल्लारी माननिया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री साय ने स्वर्गीय देव के पुत्र जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं परिवारजनों द्वारा इस शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है। स्वर्गीय देव ने यशस्वी जीवन जिया। उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रमुखऔर जगदलपुर के विधायक किरण सिंहदेव के पिता श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव (104) का निधन हो गया हैं। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी गुरूवार को लुंबनी हाउस सुकमा में संपन्न होगी। बता दे कि दिवंगत श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव (छोटे जमीदार साहेब) का निधन आज 11:00 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में हो गया। वे करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, कुमार जयदेव व किरण सिंह देव जी (भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जगदलपुर विधायक) के पिताजी है और विजित देव, श्रृंगवेद देव के दादाजी है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। बिलासपुर में युवती को नौकरी दिलाने के बहाने घर बुलाकर एक व्यवसायी ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। उसके चंगुल से छूटकर युवती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी व्यवसायी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय युवती नौकरी की तलाश में थी। इसके लिए वह वेबसाइट पर नौकरी सर्च कर रही थी। इसी दौरान उसकी नजर सोशल मीडिया में जारी विज्ञापन पर पड़ी, जिसमें पत्थर और नग बेचने वाले मंगेश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा हो गया है। बार एंड वायर रॉड मिल-बीआरएम में भीषण आग लगी है। सुबह साढ़े 7 बजे के करीब मिल में भीषण आग लग गई। आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ईसीआर-1 के पीछे सब स्टेशन के पास आग लगी है। आग लगने के बाद पूरा मिल एरिया अंधेरे में है। प्लांट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर डटी हुई है। दूर तक धुआं दिखाई दे रहा है। अफरा-तफरी का आलम है। मिल…

Read More

रामायण में जीवन की समस्याओं का समाधान है। धार्मिक विद्वान रामायण का पाठ करने की सलाह देते हैं। रामायण सनातन धर्म का सबसे पवित्र ग्रंथ है। जिसमें प्रभु श्रीराम से जुड़ी बातों का जिक्र है। कई घरों में राम दरबार की फोटो होती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में राम दरबार की तस्वीर होना शुभ होता है। हालांकि इसकी दिशा का ध्यान रखना अवश्यक है। किस दिशा में होना चाहिए राम दरबार?राम दरबार को पूर्व दिशा में लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। परिजनों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। साथ ही वास्तु दोष संबंधी…

Read More

नई दिल्ली। ल्यूक जोंगवे और क्लाइव मडांडे की दमदार पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 6 विकेट खोकर 19.5 ओवर में 178 रन बनाकर मैच जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर तिनशे कामुनहुकामवे मात्र 12 रन बनाकर आउट हो गए। जिम्बाब्वे…

Read More

नई दिल्ली। सब्जियों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन क्या आपको इनके छिलकों के फायदों के बारे में मालूम है? बता दें, इनमें काफी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जिन्हें खाने से कई शरीरिक दिक्कतें भी दूर होती हैं। कुछ सब्जियां तो ऐसी भी हैं जिन्हें खाने से ज्यादा फायदा उनके छिलके के सेवन से सेहत को होता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 5 सब्जियों के बारे में बताएंगे जिनके छिलकों को खाना आपको बंपर हेल्थ बेनेफिट्स पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में। कद्दूकद्दू कई घरों में शौक से खाया जाता है। क्या…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल में सुरडोंगर स्थित बिजली ऑफिस के पास किसी ने आज सुबह एक नवजात बच्चे को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। स्थानीय लोग बच्चे की रोने की आवाज सुनकर जब पास गए तो लावारिस हालत में नवजात को देख हैरत में पड़ गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत करवाया और तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां बच्चे का रेस्कयु कर उसे सकुशल केशकाल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की आज जयंती के अवसर पर सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह आध्यात्मिक गुरू और दार्शनिक होने के साथ निडर योद्धा भी थे। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था, धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। गुरू गोविंद सिंह की जयंती देशभर में श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाती…

Read More