Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश में शनिवार को मिले कोरोना मरीजों का आकड़ा जारी किया है। जिसके मुताबिक 20 जनवरी को प्रदेश के जिलों में 2981 सैंपलों की जांच की गई जिनमें 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज सैंपलों की जांच के दौरान प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.40 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक कल राज्य के 7 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जिनमें बरायपुर से 4, बिलासपुर और रायगढ़ से 2-2, दुर्ग, महासमुन्द, कोरिया और बीजापुर 1-1 मरीजों में कोरोना की पुष्टी हुई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में खनिज विभाग के उडनदस्ता दल प्रभारी प्रभारी उत्तम प्रसाद खूँटे एवं टीम द्वारा जिला जॉजगीर चॉपा के शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन/भण्डारण करने वाले वाहनो / स्थानो का औचक जाँच किया गया। खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र से 01 स्थान पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण स्थल से 01 चैन माउण्टेन एवं 01 हाईवा को जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,…

Read More

कलेक्टर-एसपी ने 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर में होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। शिवरीनारायण में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जायजा लिया। इस दौरान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में हर-हर शंभू फेम अभिलिप्सा पांडा एवं सारेगामा फेम शरद शर्मा शिरकत करेंगी। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर…

Read More

कलेक्टर के निर्देश पर राइस मिलों में स्टॉक का किया गया भौतिक सत्यापन खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने जिले में संचालित राइस मिलों में धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कई जिलों में राईस मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग हेतु उठाव किये गये धान की रिसाइक्लिंग कर उसे धान खरीदी केन्द्रों मे अवैध रूप से बेचने की सूचना प्राप्त हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित सभी राईस मिलों के धान के स्टाक की जांच कराई जाये और धान के स्टाक मे गड़बड़ी पाये जाने…

Read More

संस्कार भारती द्वारा आयोजित भारत माता पूजन समारोह, स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। संस्कार भारती कटघोरा के द्वारा शुरू से ही भारत माता पूजन के माध्यम से लोगों को देश-भक्ति की भावना की प्रेरणा देता है। भारत माता का यह मंदिर काफी पुराना व लोकप्रिय है एक समय में पूरे मध्यप्रदेश में यह दूसरे नंबर में आता था। जिस प्रकार से देश के नौजवान देश की रक्षा कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार हम सभी को भी अपने भारत मां की रक्षा करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। जिस प्रकार से छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक…

Read More

विधायकों को दिया संदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिसका जनसंपर्क नहीं छूटता, लोगों से मेल-मिलाप नहीं छूटता, उसकी लीडरशिप पक्की होती है। इसलिए लोगों से खूब मिलिये, जितना संपर्क बढ़ाएंगे, आपको परिस्थितियों के बारे में उतना ही अधिक फीडबैक मिलेगा और आप अपने कार्यों का बेहतर तरीके से संचालन कर सकते हैं। विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विधायकों को यह संदेश दिया। डॉ. मांडविया ने कहा कि आप सभी अध्ययनशील हो, खूब पढ़ें, जब अपनी बात रखनी हो तो बहुत से संदर्भ दें। इसके लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय परिस्थितियों पर नजर रखें। हमेशा किसी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने आज राजधानी में अपने शासकीय निवास कार्यालय का विधि-विधान से पूजा अर्चना करके प्रवेश किया। मंत्री जी को सतनाम सदन बी-5/5 धरोहर जेल रोड स्थित पुराना वन संरक्षक बंगला वन कालोनी रायपुर आवंटित किया गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मिशन 2024 के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में चुनाव वार रूम का गठन किया है। चुनाव वार रूम कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बनाया गया है। इसके लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। शैलेश नितिन त्रिवेदी को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं घनश्याम राजू तिवारी और प्रवीण साहू को को–चेयरमैन बनाए गए हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जन आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ज़िले के सभी नगरीय निकाय के सीएमओ को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा है। इस दिन शुष्क दिवस भी रहेगा। देशी / विदेशी मदिरा दुकान भी बंद रहे रहेंगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम मेटापाल में विगत दिवस 18 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जयंत नाहटा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। यहां ग्राम मेटापाल में एक व्यापारी सुखदेव सिन्हा पिता कमलू राम निवासी मेटापाल के द्वारा धान खरीदी किया जा रहा था। उक्त खरीददार के पास जो दस्तावेज है उसमें धान खरीदी की मात्रा का उल्लेख नही है। और उक्त खरीददार द्वारा 39 बोरी में 15.60 क्विंटल धान खरीदा गया था। इस क्रम में उक्त धान को जब्त कर धान उपार्जन केन्द्र मेटापाल भिजवाया गया, साथ ही मंडी गीदम को अग्रिम कार्यवाही हेतु समप्रेषित किया गया…

Read More