Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के वर्ष 2024 के वार्षिक कैलेंडर व डायरी का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक किरण सिंहदेव और विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में राजिम मेले को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया। वहीं जल प्रदूषण के निवारण तथा नियंत्रण और जल की शुद्धता बनाए रखने भी महत्वपूर्ण फ़ैसले हुए। कैबिनेट में ये महत्वपूर्ण निर्णय हुए : छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के शहर राजिम के वैभव को फिर से स्थापित करने के लिए राजिम कुंभ (कल्प) की फिर से शुरूआत करने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में राजिम माघी पुन्नी…

Read More

प्रदेश की जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ भाजपा सरकार को चुना था उस विश्वास को पूर्ण करने वाला बजट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव ने प्रदेश सरकार की बजट को विकसित छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर बजट बताया है। छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए इस बजट में हर पहलु को ध्यान दिया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी, पेयजल अधोसंरचना सहित समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिंता की गई है। उन्होंने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा व पूरे छत्तीसगढ़ के संपूर्ण विकास की दस्तावेज का प्रस्तुतिकरण विधानसभा के पटल में रखा गया है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ बजट 2024 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि साय सरकार का पहला बजट आम जनता के अपेक्षा और उम्मीदों के विपरीत घोर निराशाजनक रहा है, ना इसमें युवाओं के रोजगार के संदर्भ में कोई रोड मैप दिख रहा है, ना ही महंगाई से निपटने कोई ठोस रणनीति है। 1 लाख़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा था, लेकिन बजट में नई नौकरियों के लिए कोई प्रावधान नहीं हैं, उल्टे बेरोजगारी भत्ता की राशि खा गए। कॉलेज जाने वाले छात्रों से वादा था यात्रा भत्ता देने…

Read More

जिले में अब तक पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए 8 हजार से भी अधिक मकान खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के आवास निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। हितग्राहियों को आवास निर्माण की जियो टैगिंग के अनुरूप लगातार राशि प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जरीब खान, पिता मो. हुसैन को वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। वर्तमान में सभी किश्तें प्राप्त कर जरीब ने अपना आवास पूर्ण कर लिया…

Read More

देवरहट के 437 घरों में शीघ्र पहुंचेगा नल से पानी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम देवरहट में पानी टंकी (उच्च स्तरीय जलागार) के निर्माण का काम तेजी से शुरू हो गया है। विगत दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने देवरहट पहुंचे उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री साव से ग्रामीणों ने पानी टंकी के निर्माण में लेट-लतीफी की शिकायत की थी। साव ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यस्थल का निरीक्षण कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पानी…

Read More

खाद्य विभाग एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 09 फरवरी की स्थिति में 48 लाख 80 हजार 829 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमृत काल के नींव का बजट पेश करने पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को मिठाई खिलाकर दी बधाई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर उन्हें धन्यवाद दिया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित शहीद वीर गेंदसिंग कॉलेज के पीछे एक लकड़बग्घा ने पिछले कुछ दिनों से डेरा जमाए हुए है। स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलेज के पीछे एक लकड़बग्घा पिछले कुछ दिनों से घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे लोगो मे दहशत का माहौल है। स्थानीय किसान रनेन मंडल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक लकड़बग्घा पिछले कुछ दिनों से जंगल एवं मक्के की खेत में रात को घूमते हुए देखा गया है। अब तक लकड़बग्घा द्वारा किसी को कोई क्षति नही हुई है।  

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 3 फरवरी को नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के प्रवास के दौरान ग्राम इत्तेपारा का भ्रमण किया था और लोगों से मुलाकात की थी। चर्चा में ग्रामीणों ने उन्हें बताया था कि उनके गांव में पिछले एक वर्ष से बिजली नही है, एक वर्ष पहले यहां बिजली थी। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इत्तेपारा गांव में एक वर्ष बाद गुरूवार 08 फरवरी से लोगों को फिर से बिजली मिलने लगी है। पूरा गांव रौशनी से…

Read More