खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित शहीद वीर गेंदसिंग कॉलेज के पीछे एक लकड़बग्घा ने पिछले कुछ दिनों से डेरा जमाए हुए है। स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलेज के पीछे एक लकड़बग्घा पिछले कुछ दिनों से घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे लोगो मे दहशत का माहौल है। स्थानीय किसान रनेन मंडल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक लकड़बग्घा पिछले कुछ दिनों से जंगल एवं मक्के की खेत में रात को घूमते हुए देखा गया है। अब तक लकड़बग्घा द्वारा किसी को कोई क्षति नही हुई है।

