Author: admin

आवेदनों के सत्यापन के बाद दावा आपत्ति ली जाएगी अगले चरण में आवेदन करने का फिर मिलेगा अवसर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में 20 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद आवेदन लेने का सिलसिला थम जाएगा। आवेदनों के सत्यापन के उपरांत जल्द ही अनंतिम सूची जारी की जाएगी। अनंतिम सूची जारी करने के बाद दावा आपत्ति भी ली जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पहले चरण में जितने भी आवेदन आएंगे, उनके सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में मार्च माह…

Read More

दुग्ध उत्पादन एवं खाद निर्माण से पशुपालकों को हो रही है सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। पशुपालन व्यवसाय में दुग्ध एवं खाद निर्माण के लिए पशुओं हेतु चारे की व्यवस्था, टीकाकरण सहित अन्य देखभाल जितना जरूरी है उतना ही आवश्यक है पशुओं के लिए उत्तम रहवास की व्यवस्था तात्पर्य है कि पशुधन प्रबंधन के तहत पशुओं के रहने के स्थान का भी ध्यान रखा जाना पशुपालकों के लिए अनिवार्य होता है। जिसमें रोजाना साफ -सफाई, पशु संख्या अनुरूप पर्याप्त जगह और खुला हवादार होना, पशु अपशिष्ट की निकासी और धूप वर्षा से बचाव के समुचित प्रबंधन होना चाहिए। आमतौर पर…

Read More

राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा कर रहा है- सासंद संतोष पांडेय खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार को जम्मू कश्मीर में आयोजित सभा के दौरान छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के महराजपुर में नवनिर्मित सर्व सुविधायुक्त केन्द्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल के माध्यम से लोकार्पण किया। लगभग 20 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण किया गया है। वर्चुअल लोकार्पण का आयोजन महराजपुर के नवनिर्मित केन्द्रीय विद्यालय के प्रागंण में किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा देश विकसित भारत संकल्प को लेकर तेजी से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विगत दिनों विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम अडार, पोस्ट सेमरिया, तह-नांदघांट के एक नाबालिग बालिका का विवाह बिलासपुर के एक युवक सें बाल विवाह किये जाने की सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एंव चाइल्ड हेल्पलाईन 1098 की संयुक्त टीम द्वारा बाल विवाह रोकवाया गया। शिकायत प्राप्त होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सह जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी के निर्देश पर एवं परियोजना अधिकारी एंव जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन पर टीम गठित कर, ग्राम अडार में एक नाबालिक बालिका का बाल विवाह रोकवाया गया। नाबालिग बालिका के विवाह के चार दिन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के न्यौता भोजन के दिशा-निर्देश जारी करने के उपरांत कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी सहित समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए न्यौता भोजन योजना को जिले में जल्द अमल में लाने को कहा है। बीजापुर जिले के सुदूर क्षेत्रों में पुन: संचालित शालाओं के बच्चों को कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने अपने निवास पर न्यौता भोजन की शुरूआत करते हुए आज मंगलवार को सामूहिक भोज कराया। स्कूली बच्चे कलेक्टर के साथ भोजन कर उत्साहित नजर आए। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने बताया कि न्यौता भोजन समुदाय के…

Read More

पिछले वर्ष पहाड़ी मैना सहित 201 पक्षियों के प्रजातियों की हुई थी पहचान खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों की प्रजातियों का सर्वे, बर्ड काउंट इंडिया और बर्ड एंड वाइल्डलाइफ छत्तीसगढ़ के साथ मिलकर यह सर्वे 25 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के प्राकृतिक रहवास में वन्यजीव और पक्षियों की विविधता को देखते हुए यह सर्वे किया जा रहा है। 200 वर्ग किलोमीटर के विस्तार वाले इस राष्ट्रीय उद्यान में पेड़-पौधे और जीव जंतुओं का विविध आकर्षण है, जो एक सहज और सामंजस्यपूर्ण पर्यावरण बनाए रखता है। यहां…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत तोकापाल के बेडागुड़ा निवासी प्रधानाध्यापिका कांति नागेश ने आज मंगलवार सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई सुसाइट नोट बरामद नही हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह कांति अपने कमरे से निकल कर बाथरूम तक गई। उसके बाद वापस कमरे में चली गई। आठ बजे तक जब बाहर नहीं आई तो उसकी मां बुटकी नागेश कमरे में गई। जहां बेटी को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। परपा पुलिस मौके पर पंहुचकर पंचनामा की कार्यवाही…

Read More

छत्तीसगढ़ के किसानों के आय दोगुना करने तकनीकि पहलुओं पर हुई चर्चा धान के अलावा लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने पर जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा से सौजन्य मुलाकात की। कृषि मंत्री नेताम ने छत्तीसगढ़ के किसानों की भविष्य की चिन्ता करते हुए उनकी आय दोगुनी करने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा से तकनीकि पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रदेश में किसानों को धान के अलावा लघु धान्य फसलों के प्रति जागरूक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ने मे सफलता हासिल की है. चोरी मामले में दो चोर और चार खरीददार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों ने तारबाहर, कोरबा, भाटापारा से गाड़िया चोरिया की थी।दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानो मे मामले दर्ज है। पुलिस की गिरफ्त मे खड़े ये दोनों आरोपी शातिर चोर है, जो मास्टर चाबी लेकर घूमने के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों से पलक झपकते ही बाइक चोरी कर नौ दो ग्यारह हो जाते थे।इस पूरे मामले मे तारबाहर पुलिस ने दोनों आरोपियों और चार ख़रीदारों से 7 बाइक…

Read More

सामुदायिक भागीदारी से भोजन को अधिक पोषक बनाने की पहल खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की अभिनव पहल की गई है। शाला अवधि में विद्यार्थियों को भोजन प्रदाय करने के लिए संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना गाईडलाईन में सामुदायिक आधार पर तिथि भोजन के प्रावधान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में इसे ‘न्योता भोजन’ के नाम से लागू करने का निर्णय लिया गया है। न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास,…

Read More