खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत तोकापाल के बेडागुड़ा निवासी प्रधानाध्यापिका कांति नागेश ने आज मंगलवार सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई सुसाइट नोट बरामद नही हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह कांति अपने कमरे से निकल कर बाथरूम तक गई। उसके बाद वापस कमरे में चली गई। आठ बजे तक जब बाहर नहीं आई तो उसकी मां बुटकी नागेश कमरे में गई। जहां बेटी को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। परपा पुलिस मौके पर पंहुचकर पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भिजवाया है। मृतक प्रधानाध्यापिका के परिजन जीतू ठाकुर ने बताया कि बुरुंगपाल स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद में पदस्थ कांति नागेश उम्र 37 वर्ष अपने माता-पिता के अलावा एक छोटे भाई के साथ रहती थी। घर के पास ही रहने वाले रिश्तेदारों से विगत कई वर्षों से किसी न किसी बात को लेकर आये दिन विवाद होने से परेशान होकर आत्महत्या करने का उसने आरोप लगाया है।

