Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की जाने के बाद बस्तर जिला भाजपा कार्यालय जगदलपुर में बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से मुलाकात की। इस अवसर पर श्री देव ने महेश कश्यप को मिठाई खिलाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित नेताओं से मुखातिब होते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि निश्चित ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र सबका साथ, सबका…
लोकसभा समन्वयक राजमन बेंजाम ने ली जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन मे कांग्रेस के बस्तर लोकसभा समन्वयक दंतेवाड़ा प्रभारी राजमन बेंजाम के उपस्थिती में बैठक का आज रविवार को आयोजन किया गया था। समन्वयक दंतेवाड़ा प्रभारी राजमन बेंजाम ने सभी 273 बूथों की जानकारी लेते हुए सभी बूथों मे बूथ कमेटी को मजबूत करने और सभी कांग्रेस के नेताओं को बूथ स्तर मे कार्य कर अपने अपने ब्लॉक मे भाजपा सरकार के झूठी गारंटी को उजागर कर जनता के बिच पहुंचने का निर्देश दिया, साथ ही केंद्र मे बैठे मोदी सरकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विधानसभा जगदलपुर के नानगुर मंडल अंर्तगत ग्राम टोण्डापाल, साडग़ुड़ एवं सरगीपाल पहुंचकर जगदलपुर विधायक किरण देव ने ग्रामीण जनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात के तहत सीधा संवाद किया। जनता से सीधा संवाद के दौरान ग्रामीण जनों ने अपने विधायक के समक्ष पेयजल, सडक़े, एवं अन्य मांगे रखी जिस पर विधायक किरण देव ने तत्काल अधिकारियों से चर्चा कर गांव में पेयजल की समस्याओं को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया है। साथ ही अन्य विकास कार्यों को जल्द पूरा करने का ग्रामीण जनों के समक्ष अपनी बात रखी। जगदलपुर विधायक किरण देव ने अपने…
अग्निवीर एवं बी.एस.एफ. में चयनित जवाहर एवं प्रकाशमणि प्रधान का स्मृति चिन्ह देकर किया गया स्वागत खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। उक्त कथन “सूर्यांश कैरियर अकादमी एवं सूर्यांश फिजिकल ट्रेनिंग अकादमी सूर्यांश विद्यापीठ, सूर्यांश प्रांगण-सिवनी” द्वारा आयोजित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने कही। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी युवा लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्ति हेतु कार्य योजना बनाएं और निरंतर मेहनत और कठिन परिश्रम करना शुरू कर दें। नियमित अभ्यास और परिश्रम से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। अग्निवीर योजना के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जगदलपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सरला तिवारी ने आज रविवार को भाजपा प्रवेश कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा जिला कार्यालय जगदलपुर में सरला तिवारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में महिला विंग की शहर अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव के पद पर सरला तिवारी कार्यरत थीं। इस दौरान सरला तिवारी ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर उन्होंने प्रवेश किया है, उन्होंने बताया कि मोदी सरकार में…
तिरूपति की हत्या के दौरान नक्सलियों ने लाल सलाम के नारों के साथ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगाए, एनआईए से जांच की करेंगे मांग खबर वर्ल्ड न्यूज-बीजापुर। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर बस्तर संभाग के नक्सलप्रभावित इलाकों में भाजपा नेताओं पर नक्सली हमला तेज हो गया है। दो दिन पहले बीजापुर में भाजपा नेता तिरूपति कटला की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा नेता तिरूपति कटला की हत्या को टारगेट किलिंग बताया है। उन्होंने दावा किया है कि तिरूपति की हत्या के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी 53 वीं वाहिनी के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र, ग्राम कस्तुरमेटा में नवीन कैम्प खोला गया है। ग्राम कस्तुरमेटा ओरछा तहसील के अन्तर्गत आता है, जो थाना कुकड़ाझोर क्षेत्रान्तर्गत स्थित है। कस्तुरमेटा में नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल निर्मित हुआ है। कस्तुरमेटा में नवीन कैम्प स्थापित होने से आस-पास के क्षेत्र में सडक़, पानी, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार एवं नक्सल उन्मूलन अभियान में तेजी आयेगी। सरकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो बाईक सवार जगदलपुर से कोंडागांव की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर मर्दापाल चौक के पास नाकाबंदी कर गांजा तस्करी के आरोपी खेमचंद अहिरवार पिता स्व. राधेश्याम अहिरवार, एवं संतोष झारिया पिता स्व गरीब दास झारिया दोनो निवासी जबलपुर मप्र. को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सीबीजेड मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एमएल 6344 के बीच सीट में रखे दो बैग से कुल वजन 10.300 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का पाये जाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। चांपा शहर के भालेराय मैदान में ईशिका लाइफ फाउंडेशन के बैनर तले पिछले माह आयोजित मां तुझे सलाम, एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता के बाद बिलासपुर शहर में अगले माह नारी आज के युग की टैंलेंट एवं रनवे कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख सेलेब्रटी शाजान पदमसी है। इसके अलावा कई सेलेब्रटी कार्यक्रम में दर्शकों का भरूपर मनोरंजन करेंगे। इशिका लाइफ फाउंडेशन व बियांड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले आगामी 7 मार्च को बिलासपुर शहर के लखीराम आडोटोरियम में नारी आज के युग की टैंलेंट एवं रनवे…
कहा- 11 लोकसभा पर भाजपा का कब्जा खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग से विजय बघेल दूसरी बार होंगे प्रत्याशी सांसद प्रत्याशी विजय बघेल दूसरी बार बतौर सांसद चुनाव लड़ेंगे। टिकट मिलने पर केंद्र का किया धन्यवाद उन्होंने कहा संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया उसके लिए धन्यवाद पिछली बार विपक्ष में रहते हुए 3 लाख 91 हजार से जीते थे चुनाव इस बार जीत मार्जिन करेंगे डबल करेंगे। साथ ही इस बार 11 लोकसभा पर भाजपा का कब्जा होगा। कार्यकर्ताओं में विजय बघेल को टिकट मिलने के बाद खुशी का माहौल है हर कोई विजय बघेल से मिलकर उन्हें बधाई…

