खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो बाईक सवार जगदलपुर से कोंडागांव की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर मर्दापाल चौक के पास नाकाबंदी कर गांजा तस्करी के आरोपी खेमचंद अहिरवार पिता स्व. राधेश्याम अहिरवार, एवं संतोष झारिया पिता स्व गरीब दास झारिया दोनो निवासी जबलपुर मप्र. को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सीबीजेड मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एमएल 6344 के बीच सीट में रखे दो बैग से कुल वजन 10.300 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।
आरोपी का कृत्य 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का पाये जाने से आरोपीगण के खिलाफ थाना कोण्डागांव में अपराध कमांक 76/2024 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट कायम कर कार्यवाही उपरांत आज रविवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रहलाद यादव उप निरीक्षक अमिताभ प्रकाश खाण्डेकर ने योगदान दिया।

