Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। प्राण घातक हमला करने वाले 2 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक जेडी आफिस के सामने कैलाश होटल के पास प्रार्थी अजयन पिल्ले के साथ आरोपी हरविंदर सिंह भाटिया एवं उनका लड़का दिलराज भाटिया द्वारा मिलकर वार्ड क्रमांक 11 से 13 के मध्य बन रही पुलिया निर्माण की बातों को लेकर एसडीएम न्यायालय राजहरा में नगर पंचायत चिखलाकसा के अन्य पार्षदों की उपस्थिति में बैठक के दौरान वाद विवाद होने के दौरान जेडी आफिस के सामने मारपीट होने के बाद अजयन पिल्ले द्वारा थाना आते समय थाना के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। महाशिवरात्रि के अवसर पर आज कुलेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजा कर भक्त परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे। वहीं राजिम कुंभ कल्प में साधु संतों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। बता दें कि देशभर से साधु संत राजिम कुंभ कल्प पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में विदेश से भी पर्यटक पहुंचे हैं। महाशविरात्रि पर शोभायात्रा के दौरान नागा साधुओं ने शौर्य प्रदर्शन किया। विशाल शोभायात्रा को देखने लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। आज शाम को राजिम कुंभ कल्प का समापन होगा। समापन समारोह में राज्यपाल शामिल होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ी खबर है,साय सरकार ने योजना महतारी वंदन योजना की राशि वितरित करने की नई तारीख का एलान कर दिया है। अब 10 मार्च को महिलाओं के खाते में म​हतारी वंदन योजना की राशि वितरित ​की जाएगी।  आपको बता दें कि इससे पहले 7 मार्च को सरकार ने राशि देने का ऐलान किया था। अब 10 मार्च को पीएम मोदी प्रदेश के महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे. इस योजना के तहत राज्य के 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा। 

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 मार्च को दंतेवाड़ा और कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबेरे 10.05 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.25 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड कारली दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.20 बजे अटल बिहारी बाजपेयी एजुकेशन सिटी जावंगा (गीदम) पहुंचेंगे और सभागार में महिला दिवस कार्यक्रम शामिल होंगे। साय दोपहर 1.55 बजे जावंगा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.35 बजे कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम कुरूवा पहुंचेंगे…

Read More

महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से दिखा अद्भुत उत्साह खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व है ऐसे में राजधानी रायपुर के अलग अलग रंग शिवालयों पर भक्तों की भीड़ में दर्शन करने के लिए पहुँच रही है सुबह से ही भक्तों में काफ़ी ज़्यादा उत्साह देखा जा रहा है लोग अपने मनोकामनाओं को लेकर आज मंदिरों में दस्तक दे रहे हैं और अपने सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना भी लगातार कर रहे हैं. विश्‍व के सबसे बड़े शिवलिंग गरियाबंद में स्थित भूतेश्‍वर मंदिर, रायपुर के बूढ़ेश्‍वर मंदिर, हटकेश्‍वर मंदिर के साथ सभी शिवालय में महाशिवरात्रि की तैयारियां हो गई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है यह दिन आध्यात्मिक…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्व सहायता समूह की दीदियों का स्वागत कर दिल्ली किया रवाना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कभी दिल्ली में वायसराय निवास रहा राष्ट्रपति भवन अब भारत के राष्ट्रपति का निवास है अब यहां एक जनजातीय समूह से आने वाली महिला राष्ट्रपति हैं और छत्तीसगढ़ की सबसे पिछड़ी जनजाति की महिलाएं उनसे मुलाकात करने जा रही हैं। वे कर्तव्यपथ पर विचरण करेंगी, अमृत उद्यान देखेंगी। जैसे भारत का सपना पुरखों ने देखा था। उस रास्ते पर देश बढ़ रहा है। प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, बिरहोर, पहाड़ी कोरबा, कमार के स्व सहायता समूह के सदस्यों की 64 महिलाएं…

Read More

एसबीआई भाजपा के अवैध उगाही को उजागर करने से क्यों डर रही है? खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा ने हजारों करोड रुपए की अवैध उगाही की है। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड से भाजपा को हजारों करोड़ रुपए देने वाले कौन लोग हैं? इसकी जानकारी एसबीआई को देने में ऐतराज़ क्यों है? बीते 10 वर्षों में मोदी की सरकार ने जिन उद्योगपतियों को सरकारी कंपनियों को कौड़ी के मोल बेचा है। बैंकों के कर्जदार पूंजीपतियों को राहत पहुंचाने के लिए काम किया है वहीं लोगों ने इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के…

Read More

उद्यानिकी विभाग से मिला किसान को अनुदान, तकनीकी मार्गदर्शन, कमा रहे लाखों का मुनाफा खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा किसान की सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण के साथ ही विभागीय मार्गदर्शन भी होता है, ऐसे ही सफल किसान हैं जिन्होंने एक छोटे से प्रयास से अपनी अनुपयोगी भूमि की तस्वीर ही बदल दी है। उनके इस कार्य का अंदाजा इससे ही लगा सकते हैं कि दो साल में ही उन्होंने अपनी और अपने परिवार की दशा एवं दिशा को बदल दिया। हम बात कर रहे हैं जिले के पामगढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चेऊडीह के रहने वाले…

Read More

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाएं जिला अस्पताल में लगा दिव्यांगता आकलन शिविर, 156 आवेदन प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिला अस्पताल परिसर में नवागढ़ विकासखंड के अंतर्गत लगाए गए दिव्यांगता आकलन शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र, हेल्थ कीट, उपकरण, व्हीलचेयर एक मंच के नीचे मिल रहा है। दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त होने से शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। गुरूवार को जिले के नवागढ़ विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं स्कूल शिक्षा…

Read More