महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से दिखा अद्भुत उत्साह
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व है ऐसे में राजधानी रायपुर के अलग अलग रंग शिवालयों पर भक्तों की भीड़ में दर्शन करने के लिए पहुँच रही है सुबह से ही भक्तों में काफ़ी ज़्यादा उत्साह देखा जा रहा है लोग अपने मनोकामनाओं को लेकर आज मंदिरों में दस्तक दे रहे हैं और अपने सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना भी लगातार कर रहे हैं.
विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग गरियाबंद में स्थित भूतेश्वर मंदिर, रायपुर के बूढ़ेश्वर मंदिर, हटकेश्वर मंदिर के साथ सभी शिवालय में महाशिवरात्रि की तैयारियां हो गई हैं। महाशिवरात्रि पर शिवालय सज चुके हैं। आज महाशिवरात्रि पर सुबह से जलाभिषेक करने श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। दोपहर को शिवलिंग का मनमोहक श्रृंगार और रात्रि में भस्म आरती की जाएगी। सर्वार्थसिद्धि, शिव योग और शुक्र प्रदोष व्रत के संयोग में मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भोलेनाथ की बरात निकाली जाएगी। भूत, प्रेत के साथ देवगण का रूप धारण कर युवा बरात में शामिल होंगे।
महाशिवरात्रि के दिन पहले करें ये काम
शिव जी की पूजा करने से पहले आपको नित्य कर्मों से निवृत होकर स्नान कर साफ वस्त्र धरण करने चाहिए। सबसे पहले गणेश जी को प्रणाम करें। इसके बाद पूजा स्थल पर भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नंदी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करनी चाहिये। आप मिट्टी से भी शिवलिंग सहित शिव परिवार की रचना कर सकते हैं। यदि घर में शिवलिंग है तो मिट्टी के पात्र या तांबे के लोटे में जल भरकर शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए।

