Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिल के थाना कोतवाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय. अक्षय कुमार के नेतृत्व एवं मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी, विषेश अतिथि के रूप मे किरण नुरेटी, प्रोफेसर गुडाधुर महाविधयालय एवं, अन्य अतिथि के रूप में पार्षद सोनमड़ी, कोंडागावं भाजपा अध्यक्ष दीपेश अरोरा, दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव एवं कोण्डागांव जिला राजपत्रित अधिकारियों के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि कोण्डागांव विधायक माननीय सुश्री लता उसेण्डी के द्वारा महिला संबंधित अपराधों एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा के बस्तर संसदिय क्षेत्र से लोकसभा के प्रत्याशी महेश कश्यप ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर अनेको क्षेत्र के शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की है। जिसमें रामपाल स्थित बाबा लिंगेश्वर, देवड़ा स्थित बाबा झाड़ेश्वर, कुदालगांव, किंजोली सहित अन्य शंकर मन्दिर पहुंचकर महेश कश्यप ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर बस्तर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। इस दौरान महेश कश्यप ने शिव मंदिर पंहुचे सभी श्रृद्धालुओं से मुलाकात कर स्नेह व सहयोग का आग्रह किया है। इस दौरान नगरनार मण्डल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, राधेश्याम पेन्द्रे, गणेश नागवंशी, कीर्ति पाढ़ी, शेखर विश्वास…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर और उपासना सेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से संत रविदास महिला सेवा समिति तथा 51 मितानिन दीदियों का सम्मान किया गया। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती सुचित्रा विवेक बर्धन ने महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं से संबंधित कानून की विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपासना सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष रतिकांत साहू ने निःशुल्क शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि के रूप में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम-नई सुबह, नई शुरूआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय 02 नक्सली मडक़म हुंगा पिता मडक़म हड़मा (बुर्कलंका आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनामी 01 लाख) निवासी पामलूर थाना किस्टाराम एवं माड़वी भीमा पिता माड़वी कोसा (बुर्कलंका आरपीसी अन्तर्गत ग्राम पामलूर मिलिशिया सदस्य) निवासी पामलूर पटेलपारा थाना किस्टाराम ने आज नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर्स एवं हेमन्त प्लास, सहायक कमाण्डेन्ट 208 वाहिनी कोबरा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अंग्रेजों की दमनकारी नीति, शोषण के विरूद्ध एवं जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिये बस्तर के आदिवासी समुदाय में आदिवासी जननायक एवं वीर-वीरांगनाएं हुए। इन्ही जननायकों एवं वीर-वीरांगनाओं पर आधारित बस्तर के मुक्ति संग्राम नामक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा वेब सीरीज तैयार की गई है। इसी वेब सीरीज का प्रथम अध्याय बस्तर एक स्त्री राज्यम है। बस्तर प्रारंभ से ही स्त्री राज्यम रहा है। पौराणिक काल से वर्तमान तक यहां की महिलाएं सशक्त रही हैं। बस्तर अंचल में महिलाओं की इसी सशक्त भागीदारी को मद्देनजर रखते हुए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के किलेपाल से 15 से अधिक श्रद्धालु ऑटो में सवार होकर महाशिवरात्रि के अवसर पर चित्रकोट स्थित शिव मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान आज शुक्रवार दोपहर 02 बजे गरदा घाट में ऑटो के पलट जाने से दो मासूम बच्चों सहित एक महिला की मौत हो गई, वहीं 10 ऑटो सवार घायल हो गये हैं। इस दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए मेकॉज लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक पवन अपने आटो में किलेपाल के अलावा अन्य जगहों से करीब 15 से अधिक सवारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज स्वीप कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई | कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी को शपथ दिलाते हुये कहा की ’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग…

Read More

बच्चों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के बालिकाओ और महिलाओं के लिए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुभारम्भ किया। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उपस्थित खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का तालियाँ बजाकर हौसला बढ़ाया। खेल कार्यक्रम का आयोजन ज़िला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज में हुआ। कलेक्टर शर्मा ने सुबह 8 बजे कार्यक्रम को हरी झंडी दिखायी। कलेक्टर शर्मा ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी। ज़िला मुख्यालय में ज़िला खेल एवं…

Read More

मंत्री लखनलाल देवांगन तथा राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की उपस्थिति में पाली महोत्सव का हुआ शुभारंभ महाशिवरात्रि की दी बधाई और सभी की खुशहाली की कामना की खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। महाशिवरात्रि पर्व सहित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित कोरबा जिले के ग्राम केराझरिया में दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन,राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि की बधाई दी और कहा कि पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पाली महोत्सव…

Read More

नक्सल विचारधारा से तंग आकर पुलिस कमांडो बनी राजकुमारी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा के जावंगा में बस्तर फाइटर्स एवं दंतेश्वरी फाइटर्स से चर्चा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने नक्सल विचारधारा से तंग आकर पुलिस कमांडो बनने की ठानी। सुमित्रा ने बताया कि मैं एक समय में स्वयं ही नक्सली थीं, मुझे अपने गलत होने का जल्द ही अंदाज़ा हो गया इसलिए मैंने आत्मसमर्पण कर दिया। राजकुमारी ने बताया कि उनकी सगाई 17 वर्ष की उम्र में ही करा…

Read More