खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के किलेपाल से 15 से अधिक श्रद्धालु ऑटो में सवार होकर महाशिवरात्रि के अवसर पर चित्रकोट स्थित शिव मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान आज शुक्रवार दोपहर 02 बजे गरदा घाट में ऑटो के पलट जाने से दो मासूम बच्चों सहित एक महिला की मौत हो गई, वहीं 10 ऑटो सवार घायल हो गये हैं। इस दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए मेकॉज लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक पवन अपने आटो में किलेपाल के अलावा अन्य जगहों से करीब 15 से अधिक सवारी जिसमें सुरडी 40 वर्ष, काडो 44 वर्ष, श्यामलाल 35 वर्ष, पुष्पा 15 वर्ष, श्यामबति 35 वर्ष, दशरथ 30 वर्ष, समारू 36 वर्ष, रामूराम 45 वर्ष, मुकेश 10 वर्ष, संगीता 25 वर्ष के अलावा अन्य सवारियों को आटो में बैठाकर चित्रकोट स्थित शिव मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान गरदा घाट में ऑटो ढलान में तेज गति से दौडऩे लगी, क्षमता से अधिक सवारी बैठे होने से ऑटो में ब्रेक नही लग पाया और घाट में ऑटो पलट गई। इस हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग जिसमे 02 मासूम बच्चे और एक महिला की मौत हो गई है। जबकि अन्य 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से पहले बड़े किलेपाल अस्पताल ले जाया गया वहां से उन्हें मेकॉज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर कोड़ेनार थाना के अलावा लोहंडीगुड़ा थाना की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पंहुचाने की व्यवस्था की।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- धमतरी मर्डर केस: मजदूरी विवाद में मछली व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- “मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव”- मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री साय की घोषणा : बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत

