Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा तहसील अंतर्गत गड़दा के पास शुक्रवार को वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के विकासखंड माकड़ी के ग्राम पंचायत कुरलु बहार में आज शनिवार को 10वीं कक्षा की छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा बिंदेश्वरी नेताम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं छात्रा को बचाने आए उसके पिता को भी मधुमक्खियों ने डंक मार दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह मधुमक्खियों के हमले से बचाकर दोनों को माकड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है। वहीं मधुमक्खियों के हमले में घायल छात्रा बिंदेश्वरी नेताम गणित की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई।प्राप्त…

Read More

प्रत्येक महिला को मिले 500 रुपये में गैस सिलेंडरप्रत्येक आदिवासी परिवार को दो बकरियां देने का वादा निभाए भाजपा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मोदी की गारंटी के नाम पर भाजपा के संकल्प पत्र के सभी 178 वादे शीघ्र पूरा करने की मांग राज्य सरकार से की है। मीडिया को जारी बयान में जैन ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले मतदाताओं को भरमाने के भाजपाई प्रयासों की कलई खुलने लगी है। महतारी वंदन योजना इसका प्रमाण है, 18 वर्ष से अधिक आयु की समस्त बेटियों- बहनों से फार्म भरवाकर इस योजना…

Read More

वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का हुआ समापन खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाली महोत्सव कोरबा वासियो के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि एवं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाली देवाधिदेव भगवान शिव व महिषासुर मर्दिनी की नगरी है। यहां दूर-दूर से लोग भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते है और अपनी मनोकामना पूरी…

Read More

पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के अग्रसेन धाम पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दीं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर ब्लॉक के ग्राम पिव्ही नंबर 38 निवासी दीपक बैरागी के लापता दिव्यांग बालक आकाश बैरागी उम्र 16 वर्ष का शव गांव के तालाब से आज शनिवार को बरामद कर लिया गया है। विदित हो कि शुक्रवार सुबह से दिव्यांग बालक आकाश बैरागी लापता हो गया, जिसे परिजनों ने खोजबीन किया इस दौरान पिव्ही नंबर 38 के गांव के तालाब किनारे लापता बालक आकाश बैरागी का कपड़ा बरामद हुआ। तब से स्थानिय लोगों ने बड़ा जाल तालाब में बिछा कर खोजबीन शुरू किया लेकिन तालाब में पानी अधिक होने के चलते बालक नहीं मिला,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ ही जिले के अंदरूनी क्षेत्र में विकास एवं निर्माण हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था प्रदाय किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप अंदरूनी क्षेत्र में सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, दूरसंचार, बिजली आदि सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में नारायणपुर पुलिस के अथक प्रयास से अबुझमाड़ क्षेत्र अन्तर्गत मुख्यालय से करीब 30 किमी. दूर ग्राम ढोंढरीबेड़ा में मोबाईल का नया टॉवर लगाकर दूरसंचार व्यवस्था आज शनिवार से कर दिया गया है। ढोंढरीबेड़ा में मोबाईल टॉवर लगने से क्षेत्र के लोगों को दूरसंचार व्यवस्था एवं इंटरनेट का लाभ मिलेगा जिसके…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर “रक्तवीर” स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। “रक्तवीर” अभियान ने विराट संत समागम में मात्र पांच दिनों में 23,180 लोगों का ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कराकर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस ब्लड टेस्ट कार्ड में हाइट (लम्बाई), वेट (वजन), ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप , हीमोग्लोबिन , सिकलिंग एवं एच.आई.वी. की निःशुल्क जाँच किए गए। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड…

Read More

नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग के तहत 39.3 करोड़ और 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 1.18 करोड़ मिलेंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 22 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 40 करोड़ 47 लाख 13 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत एक करोड़ 17 लाख 53 हजार रुपए और 15वें वित्त आयोग के तहत 39 करोड़ 29 लाख 60 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा, अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, प्रियंवदा सिंह जूदेव, रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Read More