खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के विकासखंड माकड़ी के ग्राम पंचायत कुरलु बहार में आज शनिवार को 10वीं कक्षा की छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा बिंदेश्वरी नेताम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं छात्रा को बचाने आए उसके पिता को भी मधुमक्खियों ने डंक मार दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह मधुमक्खियों के हमले से बचाकर दोनों को माकड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है। वहीं मधुमक्खियों के हमले में घायल छात्रा बिंदेश्वरी नेताम गणित की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10वीं की छात्रा कुमारी बिंदेश्वरी नेताम आज दसवीं का पेपर देने हीरापुर जा रही थी। इसी दौरान छात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला बोला दिया। मधुमक्खियों ने डंक मारकर छात्रा को बुरी तरह से घायल कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाने का प्रयास किया और तुरंत उसके पिता को फोन लगाकर बुलाया। आनन-फानन में छात्रा के पिता मौके पर पहुंचे तो देखा मधुमक्खियों का झुंड बेटी को डंक मार रहा था। बेटी को बचाने पिता ने मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया। लेकिन मधुमक्खियों ने पिता को भी डंक मारकर घायल कर दिया। इसके तुरंत बाद 108 को बुलाया गया और छात्रा और पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी में भर्ती किया गया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। आज दसवीं का गणित का पेपर है। अस्पताल में हालत गंभीर होने की वजह से छात्रा पेपर देने से वंचित हो गई।
डॉ. भौमिक पाठक ने बताया कि छात्रा आज सुबह परिक्षा देने स्कूल जा रही थी। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची के शरीर से बहुत सारे बिट्स निकले हैं जिसका अभी हमने काउंट नहीं किया है और बच्ची के दोनों कानों से जिंदा मधुमक्खी निकाली गई है। बच्ची को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- धमतरी मर्डर केस: मजदूरी विवाद में मछली व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- “मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव”- मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री साय की घोषणा : बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत

