Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की कोतवाली थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के डिजायर कार क्रमांक-के-07-व्ही-3803 में अवैध रूप से गांजा छुपाकर कुछ लोग मलकानगिरी से रायपुर की ओर जगदलपुर कोण्डागार के रास्ते से जाने वाले है। सूचना पर ग्राम दूधगाव चौक कोंडागांव के पास नाकाबंदी कर गाजा परिवहन करने वाले आरोपी सोनु कुशवाहा पिता रघुवीर सिंह कुशवाहा जिला कासगंज उत्तरप्रदेश, राहुल देव जाटव पिता स्व. हेमराज जाटव नई दिल्ली एवं मोहित गुप्ता पिता श्याम सुन्दर गुप्ता जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड के कब्जे से 44.800 किलो गांजा, तीन नग मोबाईल एक डिजायर कार जप्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर आज सोमवार को दंतेवाड़ा पंहुचकर बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।

Read More

साय सरकार किसान न्याय योजना कि बकाया चौथी किस्त दे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार किसानों को प्रति एकड़ 65100रु एक मुश्त पंचायत भवन में नगद देने के वादा को पूरा करने में असफल हो गई है. अन्य वादों की तरह 3100 रु प्रति क्विंटल देने का वादा यानि मोदी की गारंटी भी जुमला ही साबित हुई है. असल मायने में भाजपा की नीति हमेशा से किसान विरोधी रही है और किसानों के खिलाफ ही मोदी सरकार बीते 10 वर्षों से काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर रोजगार कांग्रेस की प्राथमिकता में होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। इस बात को कांग्रेस पार्टी महसूस करती है कि देश का विकास तभी तेज गति से संभव है जब देश की युवा शक्ति का भरपूर उपयोग हो हर हाथ में काम हो कोई युवा बेरोजगार न हो, इसी उद्देश्य को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी ने यह वायदा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मोदी सरकार 10 सालों में विफल साबित हुई। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2014 और 2019 में मोदी ने जनता से जो वायदा किया था उसको भूल गये थे। अपनी असफलता से जनता का ध्यान हटाने के लिये भाजपा ने सीएए का राग अलापा है। दिसंबर 2019 में संसद द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम के नियमों को अधिसूचित करने में मोदी सरकार को चार साल और तीन महीने लग गए। प्रधानमंत्री दावा करते हैं कि उनकी सरकार बिल्कुल प्रोफेशनल ढंग से और समयबद्ध तरीक़े से काम करती है। सीएए के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हवाई यात्रा के टिकिटों के दामों में तीन से चार गुना बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर यात्रा कम करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कोरोना काल के बाद से अचानक एयरलाइंस कंपनियों के द्वारा हवाई किराया बढ़ाकर तीन से चार गुना तक कर दिया गया है, जबकि किराया बढ़ाये जाने जैसी कोई परिस्थिति देश में आज फिलहाल नहीं है। देश में ट्रेन के बाद हवाई यात्रा ही आम जनों के लिए यात्रा का सुगम माध्यम है, मगर किराया बढ़ाए जाने के कारण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अपने प्रवास के दौरान बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम संबलपुर में नवीन पुलिस थाना चौकी का शुभारंभ किया। और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। क्षेत्र में अपराध को रोकने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। और बेहतर पुलिसिंग से क्षेत्र में हो रहे अपराध में लगेगी लगाम। इस अवसर पर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रहे।

Read More

गर्मी में पेयजल संकट के पहले व्यवस्था के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर जिले के समस्त विभागों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी,नगरीय प्रशासन ,पीएचई सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खासतौर पर उपमुख्यमंत्री ने खस्ताहाल सड़कों के जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए तो वही आने वाले समय में पेयजल संकट को देखते हुए इसे पूर्व से ही विभाग को समस्त तैयारी को करने के निर्देश बैठक में दिए। ताकि गर्मी के समय पेयजल की समस्या को कम किया जा सके। इसके…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में तबादले का सिलसिला जारी है, आये दिन पुलिसकर्मियों को इधर से उधर आये जा रहे है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। जिसका आदेश डीजीपी अशोक जुनेजा ने जारी कर दिया है। जारी आदेश में 50 पुलिस अधिकारियों के तबादले किये गए है। जिनमे निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल है। वहीं जो लंबे समय से मैदानी क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे निरीक्षकों को बस्तर भेजा गया है। थानेदारों को आज ही रिलीव करने का सख्त फरमान भी जारी किया गया है।

Read More

सीएम हाउस घेरने निकले कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराने की मांग को लेकर आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उनको बेरिकेट्स के ज़रिए रोक दिया गया, इसके बाद कार्यकर्ता मोदी और साय सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी करते रहे। छत्‍तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने रोजगार की मांग और बढ़ती मंहगाई के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। बता दें कि बुढ़पारा के धरणास्थल में एकत्र होकर नारेबाज़ी करते हुए सीएम हाउस की ओर बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्‍हें सप्रे स्‍कूल के पास ही बैरिकेड्स लगाकर रोक…

Read More