खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की कोतवाली थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के डिजायर कार क्रमांक-के-07-व्ही-3803 में अवैध रूप से गांजा छुपाकर कुछ लोग मलकानगिरी से रायपुर की ओर जगदलपुर कोण्डागार के रास्ते से जाने वाले है। सूचना पर ग्राम दूधगाव चौक कोंडागांव के पास नाकाबंदी कर गाजा परिवहन करने वाले आरोपी सोनु कुशवाहा पिता रघुवीर सिंह कुशवाहा जिला कासगंज उत्तरप्रदेश, राहुल देव जाटव पिता स्व. हेमराज जाटव नई दिल्ली एवं मोहित गुप्ता पिता श्याम सुन्दर गुप्ता जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड के कब्जे से 44.800 किलो गांजा, तीन नग मोबाईल एक डिजायर कार जप्त कर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो का कृत्य 20(बी) (1) (सी) एनडीपीएस का पाये जाने से थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 85/2024 धारा 20(बी) (1) (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही उपरांत आज सोमवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- धमतरी मर्डर केस: मजदूरी विवाद में मछली व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- “मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव”- मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री साय की घोषणा : बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत

