Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाला मामले में भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने आज देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी है। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाला मामले में देवेंद्र यादव को ईडी ने आरोपी बनाया है। रायपुर विशेष कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद देवेंद्र यादव ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर किया गया था, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस एनके व्यास की बेंच में हुई।…

Read More

संदीप सिंह की द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज में उनके डेब्यू का किया समर्थन नई दिल्ली। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने बहन ज़ानाई भोसले को अपना उत्साहजनक समर्थन दिया है, जो द प्राइड ऑफ महाराष्ट्र- छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत कर रही हैं। यह फिल्म एक निर्देशक के रूप में संदीप सिंह की नाटकीय शुरुआत है, और ज़ानाई भोसले शिवाजी महाराज की पत्नी, रानी साईं भोंसले की भूमिका निभाती नजर आएँगी। श्रद्धा कपूर ने कहा मेरी बहन ज़ानाई मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने और अपने प्रदर्शन से हमें मंत्रमुग्ध करने के…

Read More

सरकार के जारी आंकड़े बता रहे महतारी वंदन में सरकार झूठ बोल रही है 68.5 लाख महिलाओं के खाते में पैसे जाते तो राशि 685.3 करोड़ की होती न कि 636.44 करोड़ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने महतारी वंदन के नाम पर घोटाला किया है सरकार का दावा है 68.53 लाख महिलाओं के खाते में पैसा गया है जबकि हकीकत में 25 लाख महिलाओं के खाते मे ही पैसा गया जब महिलाओं के खाते में पैसा नही गया तो किस के खाते मे पैसा गया महिलाओं के नाम पर पैसा किसके…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेडमा और गारका के बीच जंगल में जुआ खेलने की मुखबीर से सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम बनाकर मौके के लिए रवाना हुए और घेराबन्दी कर पांच जुआरियों (1) मनसा नेताम पिता घडवाराम नेताम (2) निक्कू नायक पिता प्रहलाद नायक (3) सतीश मरकाम पिता सुरेश मरकाम (4) गणेश नेताम पिता अर्जुन नेताम (5) मनेश नेताम पिता सुखराम नेताम को पकड़ा गया। जुआरियों के पास से ताश के 52 पत्ती सहित कुल रकम 3500 रुपये नगदी जप्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ केशकाल थाना में जुआ एक्ट के…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संचालित खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का आज डीआरजी ग्रेट हॉल नारायणपुर में समापन हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम रक्षित केंद्र नारायणपुर से महिला जागरूकता बाइक रैली निकली गई, बाइक रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया। बाइक रैली शहर के मुख्य चौक चौराहे से होते हुए डीआरजी ग्रेट हॉल नारायणपुर पहुंची। बाइक रैली के समापन उपरांत डीआरजी ग्रेट हॉल में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर रत्ना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पहली बार सोमवार देर रात कांकेर पहुंचे। मंत्री ने जिला पंचायत के सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी और विभाग की जितनी भी हितग्राही मूलक योजनाएं हैं। उनका हितग्राहियों को लाभ मिले इस बात की समीक्षा की गई है। इस दौरान उन्होंने कार्यों में हो रही देरी पर अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने समय सीमा में काम पूरा करने और जो अधिकारी बैठक में नहीं आये हैं,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा ने स्कूल के तीन शिक्षकों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर तीन शिक्षकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया गया है। पॉस्को सहित कई धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद से तीनों शिक्षक फरार हैं, पुलिस फरार शिक्षकों की तलाश कर रही है। एएसपी हेमसागर सिदार ने कहा कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 354, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल कल्याण समिति को नारायणपुर के सरकारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। नए एडिशनल एसपी आकाश मरकाम द्वारा आज एडिशनल एसपी रायगढ़ का पदभार लिया गया है। आकाश मरकाम राज्य पुलिस सेवा 2013 बैच के पुलिस अधिकारी है, इसके पहले मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा के पद पर कार्यरत थे। 6 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत जिला रायगढ़ के निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कैम्प धडोई, जिला नारायणपुर तथा आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा को…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया उद्घाटन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबंद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एसीआई के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग को आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने हृदय, फेफड़े तथा संवहनी तंत्र (सर्कुलेटरी सिस्टम) से जुड़े रोगों के उपचार के लिए छह अत्याधुनिक उपकरण कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के अंतर्गत उपलब्ध कराए है। मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में स्थापित इन अत्याधुनिक उपकरणों का विधिवत् उद्घाटन किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में महिला के मुंह पर साड़ी ठूंस कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की लाश नग्न हालत में मिली है और उसके शरीर पर चोंट के निशान है। लिहाजा, उसके साथ रेप व मारपीट करने के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। SDOP सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि तखतपुर थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला रोजी-मजदूरी करती थी। वह पिछले कुछ समय से नेवरा गांव में रह रही थी। उसने तालाब किनारे झोपड़ी बना लिया था।…

Read More