खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पहली बार सोमवार देर रात कांकेर पहुंचे। मंत्री ने जिला पंचायत के सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी और विभाग की जितनी भी हितग्राही मूलक योजनाएं हैं। उनका हितग्राहियों को लाभ मिले इस बात की समीक्षा की गई है। इस दौरान उन्होंने कार्यों में हो रही देरी पर अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने समय सीमा में काम पूरा करने और जो अधिकारी बैठक में नहीं आये हैं, उन्हें शो कॉज नोटिस जारी करने की बात कही गई है।

