Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भखारा थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बस कंडक्टर ने घर से स्कूल आते-जाते वक्त प्रेमजाल में फांस लिया। मौका पाकर नाबालिग का अपहरण कर 15 दिनों तक उससे दुष्कर्म करता रहा। भखारा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 363, 366, 376 एवं पास्को एक्ट 4 8 (10) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग कक्षा नौवीं की छात्रा है। प्रतिदिन अपने गांव से…
नई दिल्ली। सुबह के समय खाली पेट चीकू (Chikoo) खाने के अनेकों चमत्कारी फायदे हैं। इसे खाली पेट खाना न सिर्फ दिमाग, बल्कि पेट के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं ये हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ इम्युनिटी बूस्ट करने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और मोटापे की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। चीकू प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ई, फाइबर,कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्निशियम और मिनिरल्स से भरपूर होता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। इसके अलावा ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोयला घोटाला केस में जेल में बंद राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की जमानत पर आज ईडी अपना तर्क प्रस्तुत करेगी। वहीं महादेव एप सट्टेबाजी केस में जेल में बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा के जमानत आवेदन पर भी फैसला होगा। बता दें कि पिछली सुनवाई में दोनों ने जमानत याचिका लगाई थी। लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई थी। जानकारी के मुताबिक कोयला घोटाला केस में तकनीकी कारणों से जमानत याचिका पर सुनवाई बढ़ाई गई है। ईडी की स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका लगी थी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान 13 अप्रैल, 14 अप्रैल और 17 अप्रैल को अवकाश रहेगा। 13 अप्रैल को दूसरा शनिवार, 14 अप्रैल को रविवार और 17 अप्रैल को रामनवमी अवकाश के कारण निर्देशन पत्र नहीं लिया जाएगा। नामांकन निर्देशन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदाता सूची का अवलोकन एवं सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने के लिए मंथन सभा कक्ष की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि पर्व पर आज मां बम्लेश्वरी का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम साय मंदिर परिसर में लगभग आधे घण्टे रहे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ चर्चा की और विजिटर्स बुक में अपना संदेश भी लिखा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज शाम 5:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे। स्पेशल विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का पायलेट जायजा लेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 12 अप्रैल को महासमुंद और बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय सुबह 11:30 बजे महासमुंद के लिए रवाना होंगे और 12 बजे तुमगांव में एक बड़ी जनसभा को संबोधित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से छत्तीसगढ़ लगातार प्रगतिपथ पर अग्रसर है।सरकार की सकारात्मक नीतियों और सुरक्षित भविष्य को लेकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष बड़ी संख्या में सरपंच, पंच, पंचायत सदस्य, विभिन्न समाज प्रमुख और गणमान्य लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं परिवार है जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है।कांग्रेस शासनकाल में देश भ्रष्टाचार , अपराध और आतंकवाद का बोलबाला था। जनता में निराशा और भय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। ईद उल फितर के अवसर पर आज गुरुवार को देशभर के साथ बिलासपुर में भी रौनक दिखाई दी सुबह से ही मुस्लिम समाज के सदस्यों ने मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा की शहर के ईदगाह, रेलवे स्कूल सहित अन्य स्थानों पर एक समूह में इकट्ठा होकर सभी ने ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। रमजान महीने के आखिर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को दुनियाभर में अधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। रमजान के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांग्रेस के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सभी जिलों में एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही गैर जिम्मेदार बयान बताया है। इस मामले में भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज करवाने का सिलसिला भी जारी रखा है। जगदलपुर में ही दो एफआईआर दर्ज करवाई गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कवासी लखमा गंभीर और निर्वाचित प्रतिनिधि होने के बावजूद भी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का…

