Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
Author: admin
7 मई को सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज सहायक रिटर्निंग अफसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव कार्य से जुड़े विभिन्न कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एवं तय समय-सीमा पर सभी कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर ने बताया कि आयोग द्वारा जिले में 7 मई को मतदान का समय सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक…
मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को दिया मतदान करने का संदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने जिला प्रशासन द्वारा स्वीप की गतिविधियां बड़े पैमाने पर आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड कोटा में महिला कर्मचारियों ने चुनाव प्रशिक्षण के बाद बड़ी संख्या में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। ये महिलाएं संगवारी मतदान केंद्रों मंे चुनाव कराने का दायित्व संभालेंगी। कार्यक्रम में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मतदाता शपथ भी ली। कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने बताया कि मतदान में अपना दायित्व निभाने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनज़र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने आज कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन की तैयारी के संबंध में लगे सभी कार्यालय प्रमुखों एवं नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुड्डू लाल जगत, अपर कलेक्टर डा. अनिल वाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह सहित जिले के समस्त जिला अधिकारी और नोडल अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कम्युनिकेशन प्लॉन, सीसीटीवी कैमरा, रेण्डमाईजेशन, ईवीएम कमिशनिंग, पोस्टल बैलेट, कर्मिकों की ड्यूटी, अन्य आवश्यक सुविधाएं,…
अनिवार्य दस सेवाओं के मतदाता डाक मतपत्र से कर सकेंगे मतदान’ खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल डाक मतपत्र दिव्या पोटाई ने आज यहां कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में डाक मतपत्र नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक अनिवार्य सेवा श्रेणी के तहत् स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, बीएसएनएल, जनसंपर्क, डाक विभाग एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकृत डाक मतपत्र नोडल अधिकारी उपस्थित थे। दिव्या पोटाई ने बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के अधिसूचना के तहत् अनिवार्य दस सेवाओं के मतदाता डाक मतपत्र से मतदान कर सकते है। अत्यावश्यक सेवा स्वास्थ्य विभाग, विद्युत, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आगामी नेशनल लोक अदालत 11 मई को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/जिला सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में पैरालीगल वालंटियर्स सुसोनिया राजपूत, चेतन सिंह, दुवेन्द्र सिंह वर्मा, देवेन्द्र कुमार यादव पवन कुमार, साहू, पंकज घृतलहरे, चंदकिशोर राजपूत, कु, स्वाति कुंजाम द्वारा नवरात्रि पर्व में स्थान कारो कन्या मंदिर (बेरला), सिद्धी माता मंदिर संडी (डंगनिया), महामाया मंदिर बुचीपुर में पाम्पलेट वितरण कर एवं बैनर लगाकर विधिक जागरूकता शिविर किया तथा आमजनों को नेशनल लोक अदालत के महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही ग्राम सरदा, खर्रा, कुसमी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए आज से नामांकन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन में आज कुल 08 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया और 01 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन प्राप्त जमा किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि आज अरविद कुमार निर्दलीय, रेवालाल सतनामी निर्दलीय, डॉ शिवकुमार डहरिया कांग्रेस, विजयलक्ष्मी सूर्यवंशी असंख्य समाज पार्टी, विद्या देवी सुन्दर समाज पार्टी, तिहारू राम निराला निर्दलीय, कमलेश जांगड़े भारतीय जनता पार्टी, रोहित कुमार डहरिया बहुजन समाज पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र लिया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम में पिछले कुछ दिनों से ठंड का एहसास हो रहा है। प्रदेश में द्रोणिका और चक्रीय चक्रवाती घेरे की वजह से लगातार बदली, बारिश और आंधी तूफान की स्थिति बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। लगातार नमी की वजह से राज्य के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज किया गया है। रायपुर में 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर कई स्थानों में मध्यम वर्षा और आंधी-तूफान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस की टीम ने पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब की अवैध रूप से तस्करी करते एक आरोपी जितेन्दर पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार, आरोपी द्वारा शराब की कुछ पेटीयों को दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित एक दुकान में भण्डारण किया गया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पंजाब राज्य निर्मित कुल 32 पेटी अंग्रेजी शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त हुण्डई एसेंट कार क्रमांक सी जी 05/4757 जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 14,50,000 रूपये है। आरोपी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं वारंटियों के विरूद्ध कार्यवाही में थाना फरसेगढ़ एवं छसबल 13/ई कंपनी की संयुक्त कार्यवाही में एमसीपी के दौरान सागमेटा से एक लाख का ईनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष जोगी पूनेम पिता मासा राम पूनेम निवासी कोकेरगुटटा हाल ओडसनपल्ली थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य मामले में थाना तोयनार एवं छसबल 19 वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही में लम्बे समय से फरार दो नक्सलियों कामैया पिता राम किस्टू ग्राम मोरमेड़ थाना तोयनार एवं मंगलू गोड़ पिता गुज्जा गोड़ निवासी तुमनार थाना बीजापुर को गिरफ्तारकिया गया है। कामैया के…
नई दिल्ली। एंड एक्सप्लोर एचडी पर ” फ़राज़” के मनोरंजक प्रीमियर के लिए अपना कैलेंडर मार्क कर लीजिए। यह चैनल अपने शानदार कॉन्टेन्ट के लिए जाना जाता है जो दर्शकों को मनोरंजित करने के साथ साथ प्रेरित भी करता है। 13 अप्रैल को रात 9 बजे दिखाई जाने वाली यह दमदार फिल्म, जाने माने फिल्ममेकर हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और आदित्य रावल और ज़हान कपूर की जोड़ी द्वारा अभिनीत है। यह फिल्म 2016 के ढाका आतंकवादी हमले की भयावह घटनाओं में गहराई से झांकती है। आतंक के आगे कभी न झुकें – इस जज़्बे के साथ ये फिल्म हौसले और साहस की एक…

