Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतग्त पथरागुड़ा के नागेश्वर शिव मंदिर के पास इंद्रावती नदी में एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद कर शव का पंचनामा की कार्यवाही के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह कुछ लोग नागेश्वर शिव मंदिर पूजा करने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान इंद्रावती नदी में एक युवती का शव दिखाई दिया। इंद्रावती नदी के तट पर शव मिलने की जानकारी लगते ही लोगों का जमावाड़ा लग गया, इसके साथ ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देशानुसार कोष-लेखा एवं पेंशन विभाग के अधिकारियों द्वारा आज बुधवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ आहरण-संवितरण अधिकारियों को पेंशन प्रकरणों को तैयार करने सहित पेंशन प्रकरणों के निराकरण एवं वेतन निर्धारण सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के सभी प्राचार्य तथा विकासखण्डों के बीईओ एवं बीआरसी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान संभागीय संयुक्त संचालक कोष-लेखा एवं पेंशन कमलेश रायस्त ने सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण तैयार करने सहित पेंशन प्रकरणों के निराकरण, अवकाश नकदीकरण इत्यादि प्रक्रिया के बारे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व के कटामी गांव में जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के सदस्यों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। जमीन कब्जा को लेकर परिवार में शुरु हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें मृतक के बड़े पिता, बड़ी मां और उनके पुत्र, तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं इस मारपीट में परिवार के दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई ने पिता के साथ थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत केरलापाल, मलगेर एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना केरलापाल से जिला बल, डीआरजी सुकमा, डीआरजी बस्तर का बल एवं 206 वाहिनी कोबरा का बल की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान हेतु ग्राम सिमेल, गोगुण्डा, गड़गड़ खुंडूशपारा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सिमेल के जंगल-पहाड़ी से वर्दीधारी 01 महिला नक्सली बारसे मुये पिता बारसे देवा (दरभा डिव्हीजन मेडिकल टीम प्रभारी एवं मलगेर एरिया कमेटी सदस्या, ईनामी 05 लाख ) निवासी ग्राम पोटाली, उरपलपारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। ग्रामीण महिलाओं के साथ ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक महिलाओं के लोन जमा करने के नाम पर ठगी करता था। आरोपी ने धोखे से 14 महिलाओं के अंगूठे के निशान लेकर उनसे करीब ढाई लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी युवक भारत फाइनेंस कंपनी कोटा में काम करता था। यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कोटा के भारत फाइनेंस में काम करने वाले हीरालाल साहू ने थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके ब्रांच का कर्मचारी रूपेश चंद्रा बैंक के 14 क्लाइंट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर और उनके पुत्र शोएब ढेबर की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही है। रायपुर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अनवर ढेबर, पुत्र शोएब ढेबर, अज्ञात वकील समेत 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। दरअसल, राजधानी के पुरानीबस्ती थाना में अनवर ढेबर एवं उसके अन्य साथियों के खिलाफ चोरी समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही सिविल लाइन थाना में अनवर ढेबर, पुत्र शोएब ढेबर समेत अज्ञात वकील के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर लिया…
सुबह 8 बजे शुरू होगी मतों की गिनती खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 4 जून को रायपुर के सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना की तैयारियाँ जोरों पर हैं। सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती, जो कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती से होगी। इसके बाद 8:30 बजे से EVM की गणना का कार्य आरंभ होगा। मतगणना के लिए तैयारियों में शामिल होने वाले कर्मचारी प्रवेश पत्र से प्रवेश कर सकेंगे। इससे पहले, विधानसभावार रेंडमाइजेशन भी 24 घंटे पहले किया जाएगा। मतगणना के दिन सुबह 5 बजे होगा टेबल का आबंटन, जिसमें प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मृतक महिला के पति और सास के द्वारा आए दिन उसके चरित्र पर शक कर प्रताड़ित किया जाता था। जिससे आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में पति और सास के द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करना पाया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया…
बाईक व कार को बचाया जा सकता था, लेकिन व लोग तमाशबीन बनकर आगजनी की बनाते रहे विडियो खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत मेन रोड स्थित कपड़े की दुकान सावी साड़ी हाउस में बुधवार सुबह आग लगने से धुआं निकलता देख लोगों ने पुलिस को दी गई, लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से दुकान में फैल गई और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान में लगे आग की व्यपकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके बगल की एक अन्य जान प्लेयर नामक दुकान भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत बद्देपारा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज बुधवार सुबह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है, दोनों के शव सहित मारे गये नक्सलियों के दो हथियार एवं नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। जवान मौके पर ही मौजूद हैं, इलाके की गहन सर्चिंग जारी है। मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, फिलहाल मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हुई है। बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते…

