Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कल शाम प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया टीम के कर्मठ एवं समर्पित सिपाहियों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। ये वही साथी हैं, जिन्होंने कांग्रेस सरकार के पुलिस प्रताड़ना की परवाह न करते हुए उनकी कारगुजारियों और भ्रष्टाचार को उजागर किया, उसे जन-जन तक पहुंचाया। आज प्रदेश में जो भाजपा की सरकार है, इसमें इन साथियों का बड़ा योगदान है। सोशल मीडिया टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Read More

बुजुर्गाें को चश्मा, छड़ी एवं श्रवण यंत्र बांटे गये खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ‘‘राष्ट्रीय वयोवृद्ध देखभाल’’ कार्यक्रम के तहत आज ‘‘सियान जतन क्लीनिक’’ का विशेष आयोजन किया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 60 वर्ष उम्र के बुजुर्ग व्यक्तियों की निःशुल्क जांच कर उपचार किया गया। 60 वर्ष उम्र के 49 व्यक्तियों का बुजुर्ग कार्ड बनाया गया है। सियान जतन क्लीनिक में दृष्टिदोष से पीड़ित बुजुर्ग व्यक्तियों को चश्मा एवं अन्य जरूरत मंद बुजुर्गाें को छड़ी एवं श्रवण यंत्र बांटे गये। दन्तरोग, मोतियाबिंद, शुगर, बी.पी. जैसे बीमारियों से पीड़ित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मंत्रियों को गुड गवर्नेंस की ट्रेनिंग पर तंज कसते हुए कहा कि साय के मंत्रियों की गुड गवर्नेंस की ट्रेनिंग फिजूल की कवायद है। 5 महीने में ही साय सरकार की सुशासन की पोल खुल गई। भाजपा सरकार के मंत्रियों और नेताओं के आम जनता के साथ दुर्व्यवहार जग जाहिर हो गया है, गुड गवर्नेंस की ट्रेनिंग लेने यह कहीं भी जाएं लेकिन भाजपा में मिले कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार करने की प्रशिक्षण को छोड़ नहीं सकते हैं। भाजपा सरकार के मंत्रियों और नेताओं को तो सबसे पहले भ्रष्टाचार…

Read More

खाद-बीज के वितरण में और तेजी लाने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कृषि उत्पादन आयुक्त एवं कृषि सचिव शहला निगार ने कृषि से संबंद्ध उद्यानिकी, मछलीपालन एवं डेयरी फार्म के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने में ढिलाई बरतने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लंबित सभी मामलों को तत्परता से स्वीकृति देकर लोन डिस्बर्स करने के निर्देश सहकारी बैंक प्रबंधन को दिए हैं। सुनिगार आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर खरीफ 2024 की कार्ययोजना एवं रबी 2023-24 की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से चल रही बिजली कटौती की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने आज कलेक्टर महोदय से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान, अमर अग्रवाल ने शहर में हो रही बिजली कटौती की समस्या पर विस्तार से चर्चा की और तत्काल समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।विधायक अमर अग्रवाल ने बताया कि लगातार बिजली कटौती से शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अनियमितता से न केवल घरेलू जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि छोटे व्यापारियों और उद्योगों को भी भारी नुकसान…

Read More

गृहमंत्री नक्सलवाद खत्म करने विपक्ष से सुझाव मांगते हैं सुझाव देने पर फिर तिलमिलाते हैं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गृहमंत्री प्रेस वार्ता करके बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और जनता को गुमराह करते हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद खत्म करने के लिए विपक्ष से सुझाव मांगे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने के लिए जो सुझाव दिए उसके बाद गृहमंत्री उस पर अमल करने के बजाय कहते है कि उन्हें विपक्ष की सलाह की आवश्यकता नहीं है सरकार नक्सल खत्म करने में सक्षम है…

Read More

कलेक्टर ने लू और ग्रीष्म ऋतु से बचाव एवं तैयारियों के लिए बीस से अधिक विभाग के अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज यहां बीस से अधिक विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रीष्म ऋतु से बचाव एवं तैयारियों के लिए साझा बैठक ली। नौतपा में बढ़ती गर्मी और लू जैसे लहरों से बचाव के उपाय करने के लिए अलग-अलग विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नौतपा का मौसम चल रहा हैं। इस मौसम में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही हैं। इधर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल ने ईवे बिल की छूट को समाप्त करने को भाजपा सरकार की तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा कि 24 मई को नया सर्कुलर जारी हुआ है, जिसमें ई वे बिल को अनिवार्य कर दिया गया है और इससे इंस्पेक्टर राज चालू हो जायेगा। सर्कुलर में स्पष्ट है कि कनसाईमेंट को जांच करने का अधिकार हो जायेगा और पहले बार्डर पर चेंकिंग होती थी। अब कनसाईमेंट में चेंकिंग शुरू हो जायेगी तो इससे इंस्पेक्टर राज वापस होगा और सभी व्यापारी इससे प्रताड़ित होंगे। दूसरी बात यह है कि जो छोटे व्यापारी है…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देशानुसार बस्तर जिले में मोतियाबिंद मुक्त अभियान कार्यक्रम का तीसरा चरण 15 मई से 15 जून 2024 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें अब तक सभी विकासखण्डों में 749 मोतियाबिन्द मरीजों की सर्वे कर पुष्टीकरण की गई है। उक्त चिन्हित मरीजों में से 69 मोतियाबिन्द मरीजों का सफलता पूर्वक निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन किया गया है। वर्तमान में चिन्हित अन्य सभी मरीजों को लाभान्वित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि राज्य स्तर से गत वर्ष जिले को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु 4500 का लक्ष्य आबंटित किया गया था,…

Read More

मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु पास अनिवार्य खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024- संसदीय क्षेत्र 7- दुर्ग के अन्तर्गत ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68- साजा,69 बेमेतरा और 70- नवागढ़ की आगामी 4 जून को की जाने वाली मतगणना संबंधी कार्य, प्रक्रिया की जानकारी आज यहां कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन रणबीर शर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी। कलेक्टर ने बताया कि बेमेतरा ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा,बेमेतरा व नवागढ़ की मतगणना का कार्य आगामी 4 जून 2024 को प्रातः 08.00 बजे से कृषि उपज मण्डी परिसर बेमेतरा में किया जाएगा…

Read More