खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत केरलापाल, मलगेर एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना केरलापाल से जिला बल, डीआरजी सुकमा, डीआरजी बस्तर का बल एवं 206 वाहिनी कोबरा का बल की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान हेतु ग्राम सिमेल, गोगुण्डा, गड़गड़ खुंडूशपारा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान सिमेल के जंगल-पहाड़ी से वर्दीधारी 01 महिला नक्सली बारसे मुये पिता बारसे देवा (दरभा डिव्हीजन मेडिकल टीम प्रभारी एवं मलगेर एरिया कमेटी सदस्या, ईनामी 05 लाख ) निवासी ग्राम पोटाली, उरपलपारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 नग टिफिन बम वजनी लगभग 03 किलो, 05 नग डेटोनेटर, 05 नग बैटरी, 10 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, 09 नग नक्सल साहित्य, मेडिकल किट व अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया। बरामद समाग्री के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस पार्टी को नुकसान पंहुचाने की नीयत से रखना स्वीकार किया है। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने पर गिरफ्तार महिला नक्सली के खिलाफ थाना केरलापाल में अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

