Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत नक्सलियों के कोंटा व गंगालूर एरिया कमेटी के सक्रिय कोराजगुड़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य भीमा माड़वी निवासी मैलासूर बिड़ीयापारा थाना भेजी और ग्राम तिमेनार केएएमएस सदस्य लक्ष्मी कारम निवासी तिमेनार थाना मिरतुर ने डीआईजी कमलोचन कश्यप, डीआईजी सीआरपीएफ विकास कठेरिया, एसपी गौरव राय, कमांडेंट 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ सुरेंद्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ मुनीश कुमार सहित अन्य सीआरपीएफ व पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 180 ईनामी सहित कुल 817 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और कोंटा विधा नसभासे कवासी लखमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि कल लोकसभा चुनाव हारने के बाद से वे बेचैन थे, रात में उन्हें उल्टियां हुईं। सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने पहुंचीं, फिलहाल स्थिति ठीक बताया जा रहा है कि उन्हें आराम करने कहा गया है। विदित हो कि भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 55245 वोटों से हराया है। भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप को 4 लाख…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर उनको जन्मदिन की बधाई और उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। शुभकामना के लिए योगी आदित्यनाथ ने सीएम साय का आभार जताया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम पूछा और समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। वे गुरु गोरक्षनाथ धाम के पीठाधीश्वर भी हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे ज्यादा 240 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है। नतीजों के मुताबिक, एनडीए को लगभग 292 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को इस चुनाव में 234 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। चुनावी नतीजों के साफ होते ही अब सरकार बनाने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। जिसको लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अगली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने x पर लिखा, ओजस्वी वक्ता, कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही पीएम ने उन्हें यूपी के गरीबों और वंचितों के लिए काम करने वाला बताया है। सीएम योगी का जन्म उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में 5 जून 1972 हुआ था। 1998 में वह पहली बार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के धनसुली गांव के भैंसाबेड़ा में गाज से 9 मवेशियों की मौत हो गई। कोण्डागांव के धनसुली गांव के भैंसाबेड़ा में आकाशीय बिजली की चपेट में मवेशी आए। जिससे सभी 9 मवेशियों की मौत हो गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, मुंगेली में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। वे लोगों को उनके कर्म के अनुसार दंड देते हैं और न्याय करते हैं। माना जाता है कि वे न्याय प्रणाली में सभी को एक समान ही रखते हैं, फिर वह चाहे देवता हो या दानव, वे सभी एक साथ एक समान ही न्याय करते हैं। इसलिए शनिदेव को दंडाधिकारी भी कहा गया है। शनि देव भगवान सूर्य के पुत्र है और भगवान शिव के शिष्य है। मान्यता है कि भगवान शिव के आशीर्वाद के कारण ही उन्हें दंडाधिकारी की उपाधि मिली है। पौराणिक कथा के अनुसार गुरु और शिष्य का संबंध…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पूर्व विजेता का सामना आयरलैंड से न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। जाहिर है दोनों टीमें जीत ही चाहेंगी। भारत का पलड़ा हालांकि इस मैच में भारी लग रहा है, लेकिन आयरलैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आयरलैंड की टीम पहले भी कई उलटफेर कर चुकी है और उसने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मात दी थी। इसलिए इस टीम को हल्के में लेना टीम के लिए…
नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के बाहुबली अभिनेता प्रभास की बहुचर्चित फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर लंबे वक्त से सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। निर्देशक नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी को लेकर फैंस में रिलीज से पहले ही जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है। इस बीच कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है और मेकर्स की तरफ से ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रभास स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर कब सामने आएगा। कल्कि 2898 एडी के टीजर और…

