खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और कोंटा विधा नसभासे कवासी लखमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि कल लोकसभा चुनाव हारने के बाद से वे बेचैन थे, रात में उन्हें उल्टियां हुईं। सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने पहुंचीं, फिलहाल स्थिति ठीक बताया जा रहा है कि उन्हें आराम करने कहा गया है।
विदित हो कि भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 55245 वोटों से हराया है। भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप को 4 लाख 58 हजार 398 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा को 4 लाख 3 हजार 153 वोट मिले। बस्तर लोकसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे थे।

