खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के धनसुली गांव के भैंसाबेड़ा में गाज से 9 मवेशियों की मौत हो गई। कोण्डागांव के धनसुली गांव के भैंसाबेड़ा में आकाशीय बिजली की चपेट में मवेशी आए। जिससे सभी 9 मवेशियों की मौत हो गई।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, मुंगेली में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

