Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
पूर्व मंत्री मो. अकबर को कानून का ज्ञान नहीं खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। हाल ही में कुकदुर के पास ग्राम सेमरहा में सडक दुर्घटना में 19 लोगो के मृत्यु के बाद राजनीति बयान बाजी का दौर जारी है। गोदनामा नियम का हवाला देते हुए इस पर पूर्व मंत्री मो अकबर ने पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा पर टिपण्णी की थी। जिसमे प्रतिक्रिया देते हुए अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ अधिवक्ता पोखराज सिंह परिहार ने कहा कुकदुर थाना अंतर्गत सेमरहा में हुए दुर्घटना के कारण अनाथ होने वाले 24 बच्चों को समाज सेवी संस्था भावना सेवा संस्थान द्वारा उनके भविष्य के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान ‘‘पूना नर्कोम’’ नई सुबह, नई शुरूआत एवं अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापना से मिलने वाली सुरक्षा सुविधा व विकास से प्रभावित होकर नक्सल संगठन में सक्रिय महिला नक्सली कवासी भीमे पिता कवासी भीमा (दुलेड़ आरपीसी सीएनएम सदस्या) उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी दुलेड़ वंजामपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा के द्वारा नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं ज्ञानेश प्रताप सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट 02 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली कवासी भीमे को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एनडीए को लेकर बयान दिया है कि NDA सरकार गलती से बनी है, पीएम मोदी के पास जनादेश नहीं है। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा भ्रम फैलाने और देश में अराजकता फैलाने का काम करती है। मल्लिकार्जुन अपनी स्थिति का आकलन करें कि जनता ने उन्हें कहां पहुंचा दिया है। NDA मजबूत है, एकजुट होकर 5 साल चलने वाली सरकार का गठन हुआ है। जो विकसित भारत की दिशा में देश को आगे लेकर जाएगा। वहीं डिप्टी सीएम साव ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले अबूझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा के जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के ढेर होने की खबर है। मुठभेड़ में एक जवान के भी घायल होने की खबर है। इलाके में दो दिन से कोंडागांव नारायणपुर ,दंतेवाड़ा, कांकेर आईटीबीपी, डीआरजी, जिला बल के जवानों का नक्सल ऑपरेशन लॉन्च किया गया था।
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती सागरपारा बस्ती में एक नवविवाहिता पूजा बरेठ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पूजा का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जब मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे तो मामला सामने आया। मामले में पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, पूजा बरेठ (22) की दोस्ती मोती सागरपारा बस्ती में रहने वाले राजेंद्र गोड़ के साथ दो साल पहले हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और बात शादी तक पहुंच गई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पिछले महीने कबीरधाम के ग्राम बाहपानी में हुए सड़क हादसे में सेमरहा गांव के 19 लोगों का दुःखद निधन हो गया था और 16 लोग घायल हुए थे। हमारी सरकार के घोषणा के अनुसार कल पंडरिया विधायक भावना बोहरा की उपस्थिति में 19 मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए के मान से कुल 95 लाख रुपए और 16 घायलों को 50 हजार रुपए के मान से कुल 8 लाख रुपए का चेक वितरित कर आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पीड़ितों के साथ हमारी सरकार खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तत्पर है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। इंदिरा सिंह का निधन हो गया है।पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में शोक जताते हुए लिखा, अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है। सरगुजा राजपरिवार की श्रीमती इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है। वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है। अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूँ।
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बटुक भैरव जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 16 जून को मनाया जाएगा। इस दिन भगवानबटुक भैरव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए विशेष चीजों का भोग भी लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि बटुक भैरव की उपासना करने से सुख-शांति में वृद्धि होती है और जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान शिव का बाल रूप और सबसे भयानक रूप बटुक भैरव हैं। बटुक भैरव की पूजा से मिलते हैं ये लाभधार्मिक मान्यता…
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारतीय टीम की नजर जीत का चौका लगाने पर होगी। टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में भारतीय टीम कनाडा से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने अब तक हार का स्वाद नहीं चखा है। ऐसे में आज मैन इन ब्लू की कोशिश जीत दर्ज कर सुपर 8 का आगाज करने पर होगी। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा था। दूसरे मैच में भारतीय टीम…
नई दिल्ली। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर ‘मुंजया’ के साए ने लोगों में खौफ पैदा किया। दिनेश विजान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने लोगों को डराया, तो हंसाया भी खूब। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए सॉलिड कमाई की। फिल्म अब रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंटर कर चुकी है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। शरवरी वाघ और अभय वर्मा की केमेस्ट्री लोगों को पसंद आई। मूवी हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है। रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इसका डंका बजते देखने को मिला। 4.21…

