खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान ‘‘पूना नर्कोम’’ नई सुबह, नई शुरूआत एवं अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापना से मिलने वाली सुरक्षा सुविधा व विकास से प्रभावित होकर नक्सल संगठन में सक्रिय महिला नक्सली कवासी भीमे पिता कवासी भीमा (दुलेड़ आरपीसी सीएनएम सदस्या) उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी दुलेड़ वंजामपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा के द्वारा नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं ज्ञानेश प्रताप सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट 02 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
महिला नक्सली कवासी भीमे को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 02 री वाहिनी आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। आत्मसमर्पित महिला नक्सली नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में स्पाईक लगाना, मार्गों को खोद कर अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध में नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाना आदि घटनाओं में शामिल रही है। आत्मसमर्पित महिला नक्सली को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराया जायेगा।

