Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यलाय से 17 किलोमीटर दूर डांवरखार गांव के आश्रित ग्राम सिंगनपुर के पवन साहू के पुराने कच्चे मकान से अब तक कोबरा प्रजाति के 7 नाग सांप वन विभाग की टीम ने पकड़े हैं। जबकि दावा है कि अभी भी यहां 2 नाग सांप और हैं, जिनकी तलाश वन विभाग की टीम कर रही है। पकड़े गए 7 सांप सभी बच्चे हैं, जबकि इस घर के मालिक का दावा है कि यहां दो और बड़े नाग सांप हैं। सिंगनपुर निवासी पवन साहू के पुराने कच्चे मकान में परिवार के लोगों ने दो सांप देखे। जिन्हे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस मौके पर, पूर्व सांसद सुनील सोनी, विधायक, पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि राष्ट्रिय पर्वेक्ष में बृजमोहन अग्रवाल को मौका मिलेगा, दिल्ली में जाकर छत्तीसगढ़ की समस्याओं को विशेष रूप से रखेंगे। कांग्रेस के स्वागत है वाले बयान पर कहा कि जिस प्रकार की बयान बाजी आ रही है, मुझे लगता है उनके पास कोई मुद्दा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। वे ग्राम बन्दरचुंआ में जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री नरेश चंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने और आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सीएम साय ने लगातार सभी विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इन बतिहकों में सीएम साय ने अधिकारीयों को कई अहम निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम साय ने प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरस्त…
संग्राहकों के आधार कार्ड जारी करने, बैंक खाता खुलवाने हेतु दिए गये निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मागर्दर्शन में वनमंत्री केदार कश्यप ने सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इन जिलों में बैंकों की शाखाएं दूर-दूर हैं, इसलिए वनमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किए हैं। सुकमा बीजापुर और नारायणपुर जिलों के हाट-बाजारों में कैम्प लगाकर तेन्दूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2024 में पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान किया जाएगा। सुकमा बीजापुर और नारायणपुर जिलों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला मुख्यालय के ईदगाह में सुबह बकरीद की विशेष नमाज जामा मस्जिद के इमाम मो. नावेद आलम ने अदा करवाई। नमाज के बाद खुतबा पढ़कर देश व प्रदेश की तरक्की के साथ अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। बकरीद की नमाज के लिए बीजापुर के अलावा बासागुड़ा, मोदकपाल, नेमेड़, दुगोली, कुटरू, फरसेगढ से समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहुमों के हक में फातिया पढकर दुआए मांगी। इसके बाद साहिबे निसाबों ने अपने अपने घरों में कुर्बानी रस्म…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के थाना माकड़ी क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कोकोड़ी में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोकोडी गांव में बारिश के साथ आकाशीय बिजली कुशल नेताम के घर के सामने स्थित महुआ के पेड़ पर गिरी। बिजली गिरने से घर के सामने कमरे में बैठे कैलाश नेताम उम्र 18 वर्ष, आसमती नेताम उम्र 42 वर्ष और कृष्णा नेताम उम्र 18 वर्ष इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।…
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को सौपेंगे त्यागपत्र खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता व रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज सोमवार को अपने विधायक पद से इस्तीफा देने जा रहे है। श्री अग्रवाल शाम 4 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के मौलश्री स्थित निवास कार्यालय में विधानसभा सदस्यता से अपना इस्तीफा देंगे।
ईद उल फितर यानी मीठी ईद के 70 दिन बाद जुल-हिज्जा (इस्लामिक कैलेंडर का 12 वां महीना) के 10वें दिन ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाता है। इसे बकरीद या फिर बकरा ईद के नाम से भी जाना जाता है। बकरीद इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जोकि इस साल सोमवार, 17 जून 2024 को मनाया जाएगा। बकरीद पर कुर्बानी का खास महत्व होता है। इसलिए इसे कुर्बानी का दिन भी कहा जाता है। इस दिन कुर्बानी देना शबाब माना गया है। इसलिए सभी मुसलमान घरों में इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। बकरीद पर कुर्बानी देने को वाजिब…
नई दिल्ली। अंजीर खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसका फायदा तभी मिल पाएगा जब इसे सही तरीके से खाएंगे। अंजीर एक ऐसा फल जो हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। खासतौर पर महिलाओं को जरूर यह खाना चाहिए। इसे आप पूरे साल खा सकते हैं। * अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा पॉलीफेनोल्स और डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन इसके फायदे उठाने है तो इसे आप सही तरीके से खाएं। * अंजीर एक खास तरह का ड्राई फ्रूट होते हैं इसलिए आप स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं। आप इसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद में रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन में आज सुबह दो सगे भाइयों की लाश मिली है। एक साथ दो भाइयों की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई है तो वहीं परिवार में मातम का माहौल है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में सुनील यादव 35 वर्ष और आकाश यादव उम्र 22 वर्ष हैं जो महासमुंद शहर के वार्ड नं 11 नयापारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दरसल कल रात दोनों भाई खाना खाने के बाद घर से निकले थे, और आज सुबह उनकी इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के पास इनकी रेलवे ट्रैक…

