खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यलाय से 17 किलोमीटर दूर डांवरखार गांव के आश्रित ग्राम सिंगनपुर के पवन साहू के पुराने कच्चे मकान से अब तक कोबरा प्रजाति के 7 नाग सांप वन विभाग की टीम ने पकड़े हैं। जबकि दावा है कि अभी भी यहां 2 नाग सांप और हैं, जिनकी तलाश वन विभाग की टीम कर रही है। पकड़े गए 7 सांप सभी बच्चे हैं, जबकि इस घर के मालिक का दावा है कि यहां दो और बड़े नाग सांप हैं।
सिंगनपुर निवासी पवन साहू के पुराने कच्चे मकान में परिवार के लोगों ने दो सांप देखे। जिन्हे पकड़ने का प्रयास पहले गांव के लोगों ने ही किया लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के सर्प विशेषज्ञों ने घर से एक के बाद एक 5 नाग सांप के बच्चे मिले। जिन्हे सुरक्षित पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ दिया गया है।
वहीं आज सोमवार सुबह फिर से दो सांप के बच्चे नजर आए जिन्हे भी सुरक्षित पकड़ लिया गया है। घर के लोगों का दावा है कि दोनों बड़े सांप जिन्हे गांव के लोग नाग नागिन बता रहे हैं वो अभी भी इसी घर में मौजूद है। सांप की दहशत के बीच पूरा परिवार कच्चे मकान के बाजू में ही अपने दूसरे मकान में रह रहा है। घर की सदस्य मंगली बाई ने बताया कि दोनों बड़े सांप जब तक नहीं पकड़े जाते काफी डर बना हुआ है। वहीं घर के एक अन्य सदस्य ने बताया कि अभी कोई भी घर के अंदर नहीं जा रहा है, सभी बाजू के मकान में रह रहे हैं। वन विभाग की टीम भी लगातार सांप को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।

