Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के केशकाल पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक सफेद रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक एमपी 68 जेडबी 1963 में अवैध मादक गांजा तस्करी कर एनएच 30 से उड़िसा से रायपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना केशकाल एनएच 30 मेन रोड़ में थाने के सामने चेक पोस्ट लगाकर वाहन जांच के दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार सवार दो व्यक्ति चेक पोस्ट में पहुंचे जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम राजेन्द्र ठाकुर पिता स्व. प्रकाश चन्द ठाकुर एवं विरेन्द्र कुच्छबंधिया पिता स्व. विकाश…

Read More

मॉब लिंचिंग साय सरकार के माथे पर कलंक का टीका खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा माब लिचिंग में हुई हत्या को आत्महत्या बताये जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान हत्यारों को संरक्षण देने वाला है। बृजमोहन जैसे वरिष्ठ राजनेता से इस प्रकार के बयान की अपेक्षा सभ्य समाज कदापि नहीं करता हैं। माब लिचिंग छत्तीसगढ़ के माथे पर कलंक है। इस घटना के आरोपियो पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही होनी चाहिये, न कि बयानबाजी कर अपराधियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भाटापारा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा भाटापारा में आयोजित रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में 3 बड़ी घोषणा की गई है। इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , भाटापारा विधायक इंद्र साव, भाटापारा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, बिलाईगढ़ सनम जांगड़े स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, समाज प्रमुखों, कलेक्टर दीपक सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, डीएफओ मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ति गौते सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारी भी उपस्थित रहे। * आदिवासी समाज के सामाजिक भवन आहता निर्माण हेतु 22 लाख रूपये, सीसी रोड के लिए 25 लाख रूपये की घोषणा * गुर्रा से जोगीद्वीप मेला स्थल…

Read More

नारायण सेवा संस्थान के शिविर में 750 दिव्यांगों को लगे नारायण लिम्ब खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां जैन दादा बाडी एमजी रोड में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में शामिल हुए। संस्थान ने इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर तथा विभिन्न जिलों से आए 750 से ज्यादा दिव्यांगों को अपर-लोवर लिंब और केलिपर्स लगाकर उनकी रुकी जिंदगी को फिर से शुरू कर दी। इन दिव्यांगों और परिजनों की खुशी हर किसी के मन को छूने वाली थी। आज एक ही दिन में एक ही जगह पर 750…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। व्यवसायी के घर रात में घुसकर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मुख्य आरोपी व्यवसायी की पत्नी निकली। पत्नी ने ही दो बॉयफ्रैंड्स के साथ मिलकर पति की हत्या कर लूट की साजिश रची थी। यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी पुलिस चौकी का है। 25 जून की रात संजय अग्रवाल का परिवार खा-पीकर सो गया था। तभी रात्रि करीब 1.15 बजे 2 अज्ञात व्यक्ति घर में चोरी करने के नियत से घुसे तब उनकी आहट और टार्च की रौशनी से संजय का नींद खुला। जब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। शासन के निर्देशानुसार बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2024 का आयोजन 1 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक किया जाएगा। 0-5 वर्ष के बच्चों में मृत्यु का एक मुख्य कारण डायरिया भी है, जिसके शीघ्र निदान एवं उपचार से शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2024 के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के शांतिनगर स्थित स्वदेशी भवन पहुँचे, मुख्यमंत्री प्रबुद्धजनों एवं सहयोगियों संग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का श्रवण किया। इस अवसर पर खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरन्दर मिश्रा एवं बड़ी संख्या में श्रोतागण भी उपस्थित हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी पुलिस थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर दिन-दहाड़े लुटेरों ने एक महिला शिक्षिका को संम्मोंहन के जाल में फसकर से लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे ने महिला शिक्षिका काे इस कदर सम्मोहित कर दिया कि उसने स्वयं ही आपना बैग लुटेरों को सौंप दिया, जिसे लेकर सम्मोहन में माहिर लुटेरे फरार हो गए। महिला शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। कोंड़ागांव में इस तरह की यह पहली वारदात है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत भैरमगढ़, गंगालुर व नेशनल पार्क एरिया कमेटी के विभिन्न वारदातों में शामिल रहे 7 लाख के ईनामी 12 नक्सलियों ने सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी व बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित सीआरपीएफ व पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित 12 नक्सलियों में से एक मुन्ना मोडियाम राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र समिति का प्लाटून पार्टी समिति सदस्य है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. उनकी पत्नी जननी मोडियाम, जो कि माओवादियों की सांस्कृतिक शाखा चेतना नाट्य मंडली…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। बलौदाबाजार दौरे से पहले सीएम साय राजधानी रायपुर में नारायण लिम्ब एवं फिटमेंट शिवर कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह शिविर जैन दादा बाड़ी में आयोजित है। उसके बाद मुख्यमंत्री 12:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से बलौदाबाजार के लिए होंगे रवाना। बलौदाबाजार में आदिवासी गोड समाज मोवली महासभा कार्यक्रम में होंगे शामिल। उसके बाद मुख्यमंत्री 2:50 बजे राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Read More