खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत भैरमगढ़, गंगालुर व नेशनल पार्क एरिया कमेटी के विभिन्न वारदातों में शामिल रहे 7 लाख के ईनामी 12 नक्सलियों ने सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी व बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित सीआरपीएफ व पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पित 12 नक्सलियों में से एक मुन्ना मोडियाम राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र समिति का प्लाटून पार्टी समिति सदस्य है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. उनकी पत्नी जननी मोडियाम, जो कि माओवादियों की सांस्कृतिक शाखा चेतना नाट्य मंडली की प्रमुख थी, उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. इसके साथ ही राजू पुनेम, पुसनार डीएकेएमएस (दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन- माओवादियों की अग्रिम शाखा) के प्रमुख के रूप में सक्रिय था, उस पर एक लाख रुपये का इनाम था. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपये प्रदान की गई। साथ ही सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। पुलिस की मानें तो इस वर्ष 2024 में बीजापुर जिले में अब तक 123 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जब कि 273 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों में पांच लाख के ईनामी नेशनल पार्क एरिया कनेटी के प्लाटून नम्बर-2 पीपीसीएम मुन्ना मोड़ियाम पुत्र लखमू मोड़ियाम निवासी कोकरा गायतापारा थाना गंगालुर, एक लाख की ईनामी नेशनल पार्क एरिया कमेटी सीएनएम अध्यक्ष जननी मोड़ियम पत्नी मुन्ना मोड़ियम निवासी कोकरा गायतापारा थाना गंगालुर, एक लाख 10 हजार के उद्धोषित ईनामी पुसनार डीएकेएमएस अध्यक्ष राजू पुनेम उर्फ अनिल निवासी पुसनार बंडी पारा थाना गंगालुर, नेशनल पार्क एरिया कमेटी का पार्टी सदस्य नंदू निवासी कांवड़गांव गायतापारा थाना गंगालुर, एड्समेटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर कैलाश कारम निवासी एड्समेटा थाना गंगालुर, नेशनल पार्क एरिया कमेटी सीएनएम सदस्या जोगी मुचाकी उर्फ जोगी माड़वी निवासी डोडीतुमनार काकड़ापारा थाना गंगालुर। गदामली आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर मंगू उर्फ गोडील हेमला पुत्र लखमू हेमला निवासी गदामली लोहारपारा थाना जांगला, पुसनार भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर चैतु पुनेम उर्फ आयतु निवासी पुसनार बंडीपारा थाना गंगालुर, पुसनार न्याय शाखा सदस्य रामलू पुनेम दुला पुनेम निवासी धुर्वापारा थाना गंगालुर, पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन सदस्य फागु पुनेम पुनेम निवासी पुसनार बंडी पारा थाना गंगालुर, पुसनार भूमकाल मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन कमाण्डर सुखलाल पुनेम उर्फ निवासी पुसनार बंडी पारा थाना गंगालुर व पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य बुधराम पुनेम उर्फ बाबू निवासी पुसनार बंडी पारा थाना गंगालुर शामिल हैं।

