Author: admin

राज्य भर में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर राज्य के सभी जिलों, जनपदों एवं ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर 14 अप्रैल को कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पंचायत राज दिवस (24 अप्रैल)…

Read More

रायपुर, 13 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर नमन किया है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। वे बहुभाषाविद्, प्रखर विधिवेत्ता, कुशल अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के पक्षधर, और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण सामाजिक विषमताओं के उन्मूलन और समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व के मूल्यों को प्रतिष्ठित करने हेतु समर्पित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान सभा की प्रारूप समिति…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में सरकार द्वारा संचालित विशेष प्रशिक्षण शिविरों में 90-90 लोगों के बैच में पूर्व नक्सलियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली आत्मनिर्भर बनने की राह पर बढ़ रहे हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाकाें में एक समय बंदूक थामे जंगलों में खून-खराबा करने वाले पूर्व नक्सली आज हुनरमंद बनकर नव जीवन की ओर अग्रसर हैं। इन शिविरों में प्रशिक्षण ले रहे आत्मसमर्पित नक्सली अपने अतीत पर पछतावा जताते हुए वर्तमान से संतुष्ट नजर आते हैं। इन शिविरों में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रांगण में लेखिका श्रीमती डालेश्वरी पाण्डे के प्रथम काव्य संग्रह ’जगत जननी’ का आज रविवार काे पद्मश्री धरमपाल सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, महापौर संजय पाण्डे, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी वेद प्रकाश पाण्डे, एमआईसी सदस्य व पार्षद लक्ष्मण झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा के द्वारा विमाेचन किया गया। काव्य संग्रह ’जगत जननी’ की लेखिका श्रीमती डालेश्वरी पाण्डे ने समस्त जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी कविता पढ़कर सुनायी। विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तर में अनेक महान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के नक्सल प्रभावित रहे बयानार गांव में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने 1.03 करोड़ रुपए की लागत से बने नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 3.05 करोड़ रुपए के अन्य विकास कार्यों की भी घोषणा की। यह स्वास्थ्य केंद्र आस-पास के 21 गांवों के लगभग 15 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा, अब ग्रामीणों को इलाज के लिए मीलों दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह बदलाव की मिसाल है कि जो युवा कभी हथियार उठाने को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष राम सेवक पैकरा ने पदभार संभाल लिया है, सीएम साय ने बधाई देते हुए कहा, नवा रायपुर के सेक्टर-24 में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष राम सेवक पैकरा को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह , कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक साथी सहित निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लखनपुर थाना क्षेत्र में एक चचेरी बहन ने अपनी नाबालिग बहन को जानबूझकर दुष्कर्म का शिकार बनवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चचेरी बहन और मुख्य आरोपी राधेश्याम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता अपनी 26 वर्षीय चचेरी बहन के साथ लखनपुर में किराए के मकान में रहती थी। 9 अप्रैल 2025 को चचेरी बहन ने पीड़िता को बताया कि उसका परिचित राधेश्याम गुप्ता (35 वर्ष) उससे मिलना चाहता है। बहन की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के सहयोग से जिला जेल परिसर में आज रविवार काे बंदियों के मानसिक और आत्मिक विकास हेतु विपश्यना ध्यान (मैडिटेशन) का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस ध्यान सत्र का संचालन विपश्यना ध्यान केंद्र छत्तीसगढ़ के प्रभारी सीताराम साहू एवं उनके सहयोगियों ने किया। इस कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिला जेल के 150 बंदियों समेत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा, जेल अधीक्षक, जेल के अधिकारी, कर्मचारी ने हिस्सा लिया और विपश्यना ध्यान का लाभ प्राप्त किया। इस पहल के माध्यम से जिला प्रशासन एवं जेल प्रबंधन ने पुनर्वास की दिशा में एक सराहनीय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा रविवार को नक्सल प्रभावित सुकमा के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों से पुनर्वास केंद्र में मुलाकात कर उनके वर्तमान हालात और सरकार की पुनर्वास योजनाओं को लेकर चर्चा की। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार समाज की मुख्यधारा से भटके लोगों को पुनः जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों से संवाद कर उनके पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समावेश से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सुरक्षा और भविष्य को लेकर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में रविवार को दोपहर में मौसम ने अचानक करवट बदलते हुए, तेज धूप से तपते मौसम के बीच घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश ओलावृष्टि में तब्दील हो गई, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में इस मौसम परिवर्तन का असर देखने को मिला। सुबह से ही बाजार में दूर-दराज के गांवों से ग्रामीण एवं व्यवसाई अपनी सब्जी व अन्य सामग्री के साथ बाजार में व्यवसाय के लिए पंहुचे थे, वहीं ग्राहकों…

Read More