खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में रविवार को दोपहर में मौसम ने अचानक करवट बदलते हुए, तेज धूप से तपते मौसम के बीच घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश ओलावृष्टि में तब्दील हो गई, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में इस मौसम परिवर्तन का असर देखने को मिला।
सुबह से ही बाजार में दूर-दराज के गांवों से ग्रामीण एवं व्यवसाई अपनी सब्जी व अन्य सामग्री के साथ बाजार में व्यवसाय के लिए पंहुचे थे, वहीं ग्राहकों की भी अच्छी खासी भीड़ जुटने लगी थी। लेकिन दोपहर बाद मौसम के बिगड़ने एवं ओलावृष्टि से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवाओं के कारण बाजार में लगे कई दुकानों की पॉलिथीन और छतरियां उड़ गईं। व्यापारियाें की दुकानों में रखा सामान बारिश से भीग गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। कई स्थानों पर ग्राहकों को भीगते हुए जल्दबाज़ी में बाजार छोड़ना पड़ा। वहीं अचानक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश व ओलावृष्टि के चलते किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जिले में पहले लो वोल्टेज से किसान परेशान थे, अब बारिश व ओलावृष्टि से गर्मी के फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

