खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा रविवार को नक्सल प्रभावित सुकमा के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों से पुनर्वास केंद्र में मुलाकात कर उनके वर्तमान हालात और सरकार की पुनर्वास योजनाओं को लेकर चर्चा की। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार समाज की मुख्यधारा से भटके लोगों को पुनः जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों से संवाद कर उनके पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समावेश से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सुरक्षा और भविष्य को लेकर पूरी तरह संजीदा है। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
गृहमंत्री का यह दौरा नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बहाली और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में भी उन्होंने जमीनी हालात की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास की प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि इस तरह की योजनाओं से नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

