Author: admin

नई दिल्ली। करौंदा एक ऐसा फल है, जिसे ब्लैक करेंट या क्राइस्ट थॉर्न भी कहा जाता है। ये गर्मियों में आने वाला एक फल है, जिसे जैम, अचार और प्रिजर्व बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कच्चे करौंदे का स्वाद खट्टा और एसिडिक होता है, वहीं पकने के बाद ये मीठा लगने लगता है। मानसून के महीने में अक्सर बीमारियों के कारण इम्युनिटी बढ़ाना जरूरी हो जाता है। ऐसे में करौंदा जैसे पारंपरिक फल के सेवन से इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा करौंदे के और भी ढेर सारे बेमिसाल फायदे होते हैं। आइए जानते हैं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने निगम क्षेत्र के अंतर्गत शारदा चौक के पास प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए राज्यपाल से उचित पहल करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित, रितेश त्रिपाठी, ज्ञान शर्मा, कुमार मेनन, अंजनी राधेश्याम विभार, द्रौपती हेमंत पटेल एवं अन्य पार्षद उपस्थित थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के पड़ाेसी राज्य ओडिशा से लगे अमरावती रेंज से तेंदुए की खाल के साथ 6 आराेपियाें को गिरफ्तार किया गया है। जांच में मारे गये तेंदुए की उम्र महज डेढ़ साल के आस-पास हाेने की संभावना व्यक्त की गई है। दक्षिण वनमंडलाधिकारी रमेश कुमार जांगड़े ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि तस्कर जंगली जानवरों की खाल की तस्करी में सक्रिय है, जिसके लिए अमरावती रेंज अधिकारी की टीम के साथ लगातार इन इलाकों में गश्त और सर्चिग की जा रही थी, इस कयर्वाही के दाैरान 6 आरोपी तेंदुए की खाल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला अस्पताल में कलेक्टर कुणाल दुदावत की पहल पर सीटी स्कैन जांच की सुविधा मिलने लगी है। अस्पताल में सीटी स्कैनिंग के बाद टेली रेडियोलॉजिस्ट के जरिए रिपोर्ट की जांच करवाई जा रही है, जिससे मरीजों को तुरंत इलाज का लाभ मिल रहा है। अस्पताल में सीटी स्कैन की शुल्क निजी अस्पतालों के मुकाबले भी बहुत ही कम रखी गई है। विदित हाे कि जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यह जल्द प्राप्त होने लगा है और इलाज भी जल्दी से किया जा रहा है।…

Read More

बेहतर प्रबंधन उपचार एवं काउंसलिंग के जरिए रोकथाम के बताए गए उपाय खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में सिकलसेल तथा डायरिया जांच, प्रबंधन एवं रोकथाम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर देव ने कहा कि आज की कार्यशाला बहुत महत्वपूर्ण है। सभी चिकित्सक इस कार्यशाला को गंभीरता से समझे और जिले में सिकलसेल एवं डायरिया के जांच, प्रबंधन एवं रोकथाम हेतु बेहतर कार्य करें। उन्होंने लोगों को डायरिया एवं सिकलसेल के बेहतर उपचार तथा बचाव संबंधी उपायों के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा दो दिव्यांग को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई सायकिल उपलब्ध कराया गया है। बैटरी चलित ट्राई सायकिल पाकर दिव्यांग टिकेश्वर और गौरी ने मुख्यमंत्री साय और जिला प्रशासन का आभार जताया है। महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम अठारहगुड़ी के रहने वाले 34 वर्षीय दिव्यांग टिकेश्वर पटेल और ग्राम रेमडा निवासी 30 वर्षीय गौरी खंडेल कलेक्टर प्रभात मिलक के हाथों ट्राई साइकिल पाकर वे दोनों बहुत खुश हैं। दोनों दिव्यांगों को पहले आने-जाने के लिए परिजन या किसी व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता था। मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिल जाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के डॉ. खूबचंद बघेल व्यावसायिक परिसर, फूल चौक में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल की 124वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. खूबचंद बघेल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा थे। एक अच्छे डॉक्टर और साहित्यकार के रूप में उनकी अलग पहचान थी। मुख्यमंत्री साय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 294.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 19 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 604.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 138.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 204.3 मिमी,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर रंग निर्देशक और आकाशवाणी में वरिष्ठ उद्घोषक रहे मिर्ज़ा मसूद का निधन हो गया। गुरुवार रात 3 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली। मिर्जा मसूद लंबे समय से बीमार थे। परिवार के साथ इंदौर में रह रहे थे। 82 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिर्ज़ा मसूद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मिर्ज़ा मसूद ने अपना पूरा जीवन रंगमंच को समर्पित कर दिया। उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा, “मिर्ज़ा मसूद…

Read More

अलग-अलग कारणों से हुई तीन ग्रामीणों की मृत्यु कबीरधाम कलेक्टर को तीन अलग-अलग विभागों की संयुक्त टीम ने जांच रिपोर्ट सौपी खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोडला विकासखण्ड के ग्राम सोनवाही के पारा-टोला ग्राम सरेंडा निवासी तीन ग्रामीणों की मृत्यु का कारण दूषित जल पीने अथवा डायरिया से नहीं हुई है। तीन ग्रामीणों की मृत्यु का कारण अलग-अलग है और एक ग्रामीण महिला की मृत्यु रायपुर डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में हुई है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर बनी तीन सदस्यीय जांच टीम ने गुरूवार को कलेक्टर को अपनी जांच रिपोर्ट दी है। कलेक्टर…

Read More