खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के पड़ाेसी राज्य ओडिशा से लगे अमरावती रेंज से तेंदुए की खाल के साथ 6 आराेपियाें को गिरफ्तार किया गया है। जांच में मारे गये तेंदुए की उम्र महज डेढ़ साल के आस-पास हाेने की संभावना व्यक्त की गई है। दक्षिण वनमंडलाधिकारी रमेश कुमार जांगड़े ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि तस्कर जंगली जानवरों की खाल की तस्करी में सक्रिय है, जिसके लिए अमरावती रेंज अधिकारी की टीम के साथ लगातार इन इलाकों में गश्त और सर्चिग की जा रही थी, इस कयर्वाही के दाैरान 6 आरोपी तेंदुए की खाल के साथ पकड़े गए हैं।
अमरावती रेंज के परिक्षेत्र अधिकारी प्रतीक वर्मा ने बताया लगातार इन क्षेत्रों में तस्करों की सक्रियता की जानकारी मिल रही थी। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठन कर कार्रवाई की गई जिसमें 6 आरापियाें काे तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आज शाुक्रवार काे आरोपियों के विरूद्ध कायर्वही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।

