Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
विभिन्न सामाजिक संगठनों को दिया गया जमीनों का आबंटन भी रद्द हो जायेगा? खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। साय मंत्रिमंडल द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में लिये गये भूमि संबंधी निर्णय को निरस्त करने की प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कड़ी निंदा किया है। पूर्ववर्ती सरकार ने आम जनता के हित में तथा अतिक्रमित शासकीय भूमि का सरकार को प्रतिफल वसूलने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि के आबंटन, अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन और भूमि स्वामी हक प्रदान करने के लिये पारदर्शी नियम बनाया था। इस नियम से भूमि के आबंटन…
भोरमदेव अभ्यारण्य में तितली सर्वे का प्रथम संस्करण खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। आप सभी को ज्ञात है कि जून 2024 में भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत पहली बार बर्ड सर्वे का आयोजन किया गया था जिसमें पूरे देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी उपस्थित हुए थे उन सभी के द्वारा आयोजित बर्ड सर्वे की सराहना की गई। जिससे उत्साहित होकर भोरमदेव अभयारण्य की टीम द्वारा सितंबर माह में 28 से 29 सितंबर तक तितली सर्वे का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि वर्षा ऋतु के प्रारंभ होने के उपरांत भोरमदेव अभ्यारण्य तितलियों के संसार के रूप में वर्णित हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज चौथी बटालियन माना पहुंचकर गत दिवस बीजापुर जिले के तर्रेम में माओवादियों द्वारा किये आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर ससम्मान निवास रायपुर के सड्डू के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि बीजापुर जिले के तर्रेम में हुए आइईडी ब्लास्ट में हमारे वीर जवानो ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर 19 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – # मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। # किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो, इसके लिए छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी (संशोधन) विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। …
*जनसम्पर्क संचालनालय ने राखी थाने में कराया एफआईआर* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 19 जुलाई 2024/ जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज पोर्टल्स एवं न्यूज वेबसाईट के इम्पेनलमेंट के लिए आवेदकों को फर्जी मैसेज भेजने वाले के खिलाफ राखी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है। दरअसल जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज पोर्टल्स एवं न्यूज वेबसाइट के इम्पेनलमेंट के लिए 27 जून से 18 जुलाई 2024 तक ऑनलाईन आवेदन-पत्र आंमत्रित किए गए थे। इस दौरान 16 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रबिक प्राईवेट लिमिटेड के नाम पर आवेदकों को व्हाटसअप मैसेज भेजकर यह कहा गया कि उनके आवेदन और पोर्टल्स में…
घोटालेबाजों के बारे में विषय उठाना प्रदेश के हित में : शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने महादेव एप घोटाले को लेकर लोकसभा में भाजपा सांसद संतोष पांडेय के संबोधन के परिप्रेक्ष्य में साक्ष्य प्रस्तुत करने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष याचिका पेश किए जाने को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोरा राजनीतिक प्रपंच बताया है। श्री शर्मा ने कहा कि सत्ता से बेदखल होने और राजनांदगाँव में करारी हार के बाद कांग्रेस में अलग-थलग पड़ चुके बघेल की नियति ही यही हो गई है कि अखबारी सुर्खियों में खुद को बनाए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। प्रदेश के मंत्री आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग रामविचार नेताम ने कोरबा जिले के विकासखण्ड पाली में अपने प्रवास के दौरान कन्या छात्रावास पाली एवं शासकीय उद्यान रोपणी पोड़ी का आकस्मिक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय योजनाओं से आमजनों को प्राथमिकता से लाभांवित करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्रीकांत कसेर, जनपद सीईओ पाली भूपेंद्र सोनवानी, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। छात्रावास परिसर का अवलोकन कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के कटघोरा वन मंडल के मुनगाडीह में अवैध शिकार का मामला सामने आया है, जहां शिकारियों ने जंगली जानवरों का शिकार किया और फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने एक बंद घर पर छापा मारा, जिसमें जंगली सूअर और चीतल का मांस बरामद हुआ। वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत को पाली वन परिक्षेत्र के ग्राम दमिया में अवैध शिकार की सूचना मिली थी। उन्होंने पाली रेंजर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और उप वनमंडलाधिकारी पाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पाली रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि उन्हें जंगली मांस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना अकलतरा अंतर्गत सेक्टर कटघरी में आंगनबाड़ी केन्द्र औरापारा परसाहीनाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पोड़ीदल्हा का निरीक्षण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र औरापारा परसाहीनाला में 19 बच्चे दर्ज है। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में 17 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई गई। जिसमें से केन्द्र में कुल 5 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। आं.बा. केन्द्र में 2 मध्यम कुपोषित व 2 गंभीर कुपोषित बच्चे दर्ज है। केंद्र में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का अभाव, अनौपचारिक शिक्षा का अभाव पाया…
नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। एलआईसी के शेयरों ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 74 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। यह उछाल देश की टॉप-10 कंपनियों में सबसे ज्यादा है। एलआईसी के बाद भारती एयरटेल लिमिटेड के शेयर ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। भारती एयरटेल लिमिटेड एकमात्र गैर-सेंसेक्स स्टॉक है। एक साल में भारती एयरटेल लिमिटेड के शेयर में 68.20 फीसदी की तेजी आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट के अनुसार- किसने दिया कितना रिटर्न* भारतीय स्टेट…

