Author: admin

आर.एस.विश्वकर्मा बनाए गए अध्यक्ष खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की अधिसूचना दिनांक 16 जुलाई 2024 के अनुसार आयोग में अध्यक्ष समेत 7 सदस्यों की नियुक्ति की गई हैं। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय ने इसका आदेश और नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों नामों की सूची जारी की है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्त IAS आर.एस.विश्वकर्मा को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 6 सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी टीम की सफलता पर आज समस्त भारतवासी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज टीम ने जो बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह भावी खिलाड़ियों को सर्वोच्च सफलता की प्रेरणा देगा। यह हमारे लिए और भी आनंद की बात है कि मध्यप्रदेश के विवेक सागर भी इस विजयी टीम का हिस्सा हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में स्पेन को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भोपाल। राजधानी में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को महिला सरपंचों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में प्रदेश भर की महिला सरपंच सम्मिलित होंगी। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में सरकार रक्षाबंधन की थीम पर विभिन्न महिला सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री आवास में भी अलग-अलग समूहों को बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महिला सरपंच आएंगी। महिला सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव संवाद करेंगे। इस मौके पर महिला सरपंच मुख्यमंत्री को राखी भी बांधेंगी। कयास लगाए जा रहे…

Read More

कई लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी आर्थिक तंगी बनी रहती है। ऐसे में अन्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मां लक्ष्मी की आराधना करना शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए शुक्रवार का दिन सबसे बेहतर माना गया है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान श्री ‘अष्टलक्ष्मी स्तोत्र’ का पाठ भी कर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं अष्टलक्ष्मी स्तोत्र।श्री अष्टलक्ष्मी स्त्रोतम:आदि लक्ष्मीसुमनस वन्दित सुन्दरि माधवि चंद्र सहोदरि हेममये ।मुनिगण वन्दित मोक्षप्रदायिनी मंजुल भाषिणि वेदनुते ।पङ्कजवासिनि देवसुपूजित सद-गुण वर्षिणि शान्तिनुते ।जय जय हे मधुसूदन कामिनि आदिलक्ष्मि परिपालय माम्…

Read More

नई दिल्ली। सिनेमा के लिहाज से अगस्त का महीना बहुत खास है। रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक साथ कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस बीच बॉक्स ऑफिस के मैदान में अजय देवगन और जाह्नवी कपूर पहले ही कूद चुके हैं। फिल्म औरों में कहां दम था अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी जिसमें उन्होंने 10वीं बार तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर किया है। बड़े पर्दे पर जब भी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी आई, बॉक्स ऑफिस पर आग ही लगाई है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दूसरी ओर…

Read More

नई दिल्ली। बादाम खाने से दिमाग तेज होता है, ऐसा तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे खाने से आपको और भी कई फायदे मिल सकते हैं। इसलिए रोज सुबह 4-5 रातभर पानी में भिगोए हुए बादाम खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इन्हें सुबह खाली पेट खाने से आपकी सेहत को कई हैरान करने वाले फायदे मिल सकते हैं। बादाम में फाइबर, विटामिन, मिनरल और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसलिए इसे खाने से कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है और एनर्जी भी मिलती है, जिससे दिन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। अवैध शराब के मामले में गिरफ्तारी के बाद फरार होने वाला आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने सोठी निवासी आरोपी करन गोस्वामी को न्यायालय नवागढ़ में न्यायिक रिमाण्ड के लिए पेश किया था। आरोपी का जेल वारंट बनने के बाद उसे जिला जेल खोखरा जांजगीर दाखिल करने ले जाया जा रहा था। उसी दौरान आरोपी करन गोस्वामी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसके खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत केस दर्जकर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर नवागढ़ क्षेत्र उसे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सुचना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका रिंकी मैत्री ग्राम कुली में अपने पति प्रकाश मैत्री के साथ एक घर में बीते दो-तीन दिनों से रह रही थी। आज किसी बात को लेकर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में हाथियों के गतिविधि की खबरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही थी। हाथियों का दल जांजगीर जिले से कोरबा के खदान इलाके में दाखिल हुए थे। हालांकि बाद में पुष्टि हुई कि लोनर हाथी था। भटका हुआ यह हाथी गेवरा खदान से लगे भिलाई बाजार से होते हुए नरई बोध, गेवरा बस्ती से होकर खोडरी पहुंचा था। यह हाथी लगभग दिनभर हाथी खोडरी ग्राम के वृंदावन में डेरा जमाये हुए था। वही अंधेरा होने के बाद वह बाहर आया और पाली की तरफ बढ़ गया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों का सामना उस हाथी से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय शूरवीर नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी। मुख्‍यमंत्री ने कहा, पेरिस ओलम्पिक में भारतीय शूरवीर@Neeraj_chopra1को रजत पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। नीरज ने लगातार दो ओलम्पिक में मेडल जीत कर भारत को गौरवान्वित किया है। शाबास नीरज। बता दें कि भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल की किसी से सबसे ज्यादा उम्मीद थी तो वह नीरज चोपड़ा थे। हालांकि, स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज गोल्ड से चूक गए। उन्होंने 89.45 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर हासिल किया। यह उनका सीजन बेस्ट थ्रो रहा। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम…

Read More