Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कई जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। वहीं राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से अब तक 14 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कई स्थानों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होगी। वहीं कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। आपको बता दें कि 8 अगस्त को छत्तीसगढ़ के दो संभाग सरगुजा और बिलासपुर में भारी बारिश हुई।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में सदियों से सदैव तल्लीन, प्रकृति के सच्चे सेवक आदिवासी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी सदियों से प्रकृति की उपासना करते, सभ्यता और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखते आ रहे हैं एवं हमारी स्वर्णिम इतिहास की धरोहर का परचम थामे हुए हैं। राष्ट्र और समाज के उत्थान में आप सभी आदिवासी भाई-बहनों की महती भूमिका है। हमारी सरकार गौरवशाली आदिम संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन और आदिवासियों की खुशहाल जिंदगी, उनकी प्रगति के लिए निरंतर कार्यरत है।…
छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली एक सुखद तस्वीर सामने आई माता पिता ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंच कर विष्णुदेव साय का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगट के संबंध में आई निराशाजनक खबर के बीच छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली एक सुखद तस्वीर सामने आई है। छत्तीसगढ़ की तलवारबाजी की खिलाड़ी रीबा बेन्नी मुख्यमंत्री की पहल पर न्यूजीलैंड में हो रहे कॉमनवेल्थ में ना केवल शामिल हो सकी बल्कि वहां सिल्वर मेडल भी जीता। माता पिता ने आज मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंच कर श्री विष्णुदेव साय का आभार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गुरुवार शाम भाजपा शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया जिसमे रायपुर शहर जिला के सभी 16 मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विशिष्ठ दिशानिर्देश प्रदान करना था आगामी 15 अगस्त के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा का आयोजन तय किया गया है जिसके तहत सर्वप्रथम विधानसभा वार तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिला भारतीय जनता पार्टी की बैठक 9 तारीख को दोपहर 2:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय मे रखी गई है। जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल ने आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक को सम्बोधित करने हेतु तिरंगा यात्रा के संभाग प्रभारी अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक मे विभाजन विभिषिका दिवस बनाने व पार्टी कार्यालय मे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने हेतु बैठक को अतिथिगण संबोधित करेंगे। उक्त बैठक मे अतिथि के रूप मे जिला संगठन प्रभारी सहप्रभारी गिरधर गुप्ता, अशोक चावलानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभ नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने प्रदेश वासियो को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। यह दिवस विश्व के आदिवासी समुदाय की विविधता और समृद्धि का जश्न मनाने का अवसर है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आदिवासी समुदायों ने सदियों से पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज भी आदिवासी समुदाय का मुख्य आहार पेड़-पौधों पर निर्भर है। यहाँ तक कि उनके धर्म और त्योहार भी प्रकृति से जुड़े हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने विश्व आदिवासी दिवस पर कहा की, हर…
नई दिल्ली। फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, ये हम सभी जानते हैं। ऐसी कहावत भी है कि रोज एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहते हैं ( An Apple a day, keeps doctor away), लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज एक केला खाने से आपकी सेहत के लिए कितने फायदे मिल सकते हैं। आपको बता दें केले में प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-बी6, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स ( banana nutritions) पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए जरूरी होते हैं और कई परेशानियों से बचने में मदद करता है। आइए जानें रोज केला खाने से क्या-क्या…
आजीविका के साथ आर्थिक रूप बने मजबूत खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छोटे-छोटे कार्यों को करके लोग आगे बढ़ रहे हैं और वर्तमान समय में लोगों का रुझान बकरीपालन की तरफ तेजी से जा रहा है। सरकार भी इसे काफी ज्यादा बढ़ाने का कार्य कर रही है। ऐसे में गाँव की किसान बकरीपालन कर अपनी सफलता की कहानी रच रहे और लोगों के लिए मिसाल बन रहे हैं। ऐसे ही है हरदीविशाल के रहने वाले कांशीराम जी। जिन्होंने अपनी किस्मत को दूसरों के भरोसे पर नहीं छोड़ा बल्कि बदलते समय के साथ अपने को मजबूत बनाया और अपनी मेहनत के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में प्रत्येक गुरुवार को 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान के तहत जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जिले को डेंगू-मलेरिया मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज जिला स्तरीय अधिकारियों सहित कार्यालय प्रमुखों ने अपने कार्यालय के सभी हिस्सों की साफ-सफाई की। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे के मार्गदर्शन में जिला पंचायत परिसर के साथ विभिन्न कक्षों की साफ-सफाई की गई। इसके साथ आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड न0 04 में पुराने टायर एवं कबाड़ को हटाने हेतु निर्देशित…
मेले में लगभग 06 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में गुरुवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय पामगढ़ के सद्भावना भवन में आजीविका ऋण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने कहा कि जिले में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधि शुरू करने के लिए आजीविका ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्म निर्भर हो रही हैं। जिला पंचायत सीईओ ने…

