Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
*कैंप कार्यालय में महिन्दर और मंदाकिनी को दिया गया श्रवण यंत्र* *दोनों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – जशपुर l ग्राम पंचायत बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय उम्मीदों का नया आशियाना बनता जा रहा है। यहां बहुत उम्मीद के साथ आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। कैंप कार्यालय में उनकी समस्याओं को न केवल गंभीरतापूर्वक सुना जा रहा है, बल्कि उनका यथोचित सामाधान भी किया जा रहा है। इसी तरह अपनी श्रवणबाधित की समस्या के समाधान की आस लिए सुश्री मंदाकिनी यादव और श्री महिन्दर कश्यप मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे। कैंप कार्यालय में…
महिला सरपंचों से संवाद करने के साथ-साथ सीएम ने उनसे बंधवाई राखी सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती, रानी अहिल्याबाई का किया जिक्र खबर वर्ल्ड न्यूज-भोपाल। राजधानी में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को महिला सरपंचों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश भर की महिला सरपंचों को बुलाया गया। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला सरपंचों से संवाद किया और उनसे राखी भी बंधवाई। सम्मेलन के मंच से रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के सीतापुर से विधायक रामकुमार टोप्पो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी ने उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, विधायक रामकुमार टोप्पो कांवड़ यात्रा पर निकले हुए हैं। कांवड़ यात्रा में शामिल होकर वाड्रफनगर से प्रतापपुर आ रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें प्रतापपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि विधायक सहित सौ से भी अधिक कांवरियों का दल विधानसभा क्षेत्र से वाराणसी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर बस्तर जिला युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अजय बिसाई के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित स्मार्ट मीटर ब बिजली दर बढ़ोतरी के विरोध में आज शुक्रवार काे बिजली बिल जलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय बिसाई ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वर्ष 2018 से 2023 तक की कांग्रेस के सुशासन की सरकार ने बिजली बिल हाफ कर उपभोक्ताओं के घर को रोशन करने का काम किया था। उस याेजना…
गृहमंत्री विजय शर्मा ने 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी किया वितरण खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा प्रवास के दौरान विधायक कार्यालय में जिले के 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी वितरण किया। उन्होंने इस अवसर पर दूर-दराज से आए दिव्यांगजनों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू भी हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्री विष्णु देव साय की सरकार आपके सहयोग और आर्थिक विकास के लिए हमेशा साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। प्राथमिकता से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने देश व प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को सम्मान व गर्व के साथ मनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके आव्हान पर यह अभियान आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया था। राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान, देश भक्ति और एकता की भावना को मजबूत करेगा और राष्ट्रीय पर्व…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमनसिंह के नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर नियद नेल्लानार योजना, पीएम जनमन योजना के तहत् प्रधानमंत्री आवास, सड़क, आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवन भवन निर्माण सहित राजस्व नक्शे सुधार कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया गया। कमिश्नर बस्तर डोमनसिंह ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण एवं मूलभूत सुविधाओं के विषयों के प्रगति का समीक्षा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि सड़कों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अगस्त क्रांति एवं विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, शिव सिंह ठाकुर, गिरीश दुबे, विकास तिवारी, उधोराम वर्मा, दिलीप चौहान, अरूण जंघेल, सेवक महानंद, मुन्ना मिश्रा, शेख वसीम एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।
बिहान से जुड़कर महिलाएं बन रहीं हैं लखपति खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाएं धरातल पर सार्थक साबित हो रहीं हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड निवासी श्रीमती मंजू राजवाड़े ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से एक सफल उद्यमी बनने की कहानी को फलीभूत की हैं। उनकी कहानी से क्षे़त्र की अनेक महिलाओं को प्रेरणा मिली हैं और वे लखपति दीदी के रूप में एक मिसाल बनकर सामने आई है। लखपति दीदी श्रीमती मंजू राजवाड़े ने बताया कि उनके पति श्री रुपचंद राजवाड़े कृषि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 744.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 09 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1671.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 358.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 672.3 मिमी,…

