Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्र सरकार द्वारा ऋणी किसानों के लिए खरीफ फसलों का बीमा कराए जाने की तिथि को 16 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है, जबकि अऋणी कृषकों के लिए फसलों का बीमा कराने की 16 अगस्त तक की निर्धारित तिथि यथावत रहेगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पर्वू में 31 जुलाई तक फसल बीमा कराएं की तिथि निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने ऋणी और अऋणी किसानों के बीमा कराने की तिथि 16 अगस्त तक कर दिया था। अब भारत सरकार ने ऋणी…

Read More

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से 1 करोड़ 16 लाख रूपए के 13 निर्माण कार्यों की मंजूरीश्याम बिहारी जायसवाल ने भेजा था निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से नगर पंचायत झगराखाण्ड को वित्तीय वर्ष 2024-25 में निकाय क्षेत्रांतर्गत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से अधोसंरचना मद में 13 निर्माण कार्यों हेतु अधोसंरचना मद से स्वीकृति मिली है। इन निर्माण कार्याे के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 1 करोड़ 16 लाख 78 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गयी है।कार्य का विवरणनगर पंचायत झगराखाण्ड के वार्ड क्र. 12 में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के बोधघाट में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने आदिवासियों के कल्याण हेतु मंत्रालय बनाया गया। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उन्हें तरक्की की मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हमारी सरकार नियद…

Read More

नशा मुक्त समाज आंदोलन- अभियान कौशल का’ के अंतर्गत पदयात्रा खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि युवा राष्ट्र प्रेम और परिश्रम का नशा कर अपने जीवन को सार्थक बनायें। यह वक्तव्य उन्होंने विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के अंतर्गत ‘नशा मुक्त समाज आंदोलन- अभियान कौशल का’ पर आयोजित नशा मुक्त पदयात्रा के अवसर पर कही।कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में संघर्ष एवं कठोर तप करके पाई गई सफलता स्थाई होती है तथा आनंद देने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल के सक्षम नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद, मुंबई ने विश्वविद्यालय के शुद्ध एवं अनुप्रयुक्त भौतिकी विभाग में स्थापित 3 एमवी पैलेटरॉन एक्सीलरेटर मशीन को शोध हेतु संचालन की तीन वर्ष की अनुमति प्रदान की है।परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद से लाइसेंस प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. चक्रवाल ने भौतिकी विभाग के सभी सदस्यों एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अद्वितीय मशीन अकादमिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बेलगहना तहसील के 4 गावों के 164 ओला पीड़ित किसानों को आज 9 लाख रुपए की मुआवजा राशि का वितरण किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने कोनचरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावित कुछ किसानों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। शेष किसानों को आरटीजीएस के जरिए राशि बैंक खातों में जमा करा दी गई। गौरतलब है कि बेलगहना के ग्राम पहांदा, कोनचरा, सुखेना और जरगा के किसानों का रबी धान की फसल को ओला वृष्टि से नुकसान पहुंचा था। उन्होंने जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन देकर मुआवजा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त, 2024 तक “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह पहल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है । इस कार्यक्रम के तहत, नागरिकों से अपील की जाती है कि वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घरों, कार्यालयों और अन्य स्थलों पर तिरंगा फहराएं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मुरकुची के चार युवकों ने साप्ताहिक बाजार से खरीददारी के बाद पैदल घर जा रही नाबालिग को जबरन अपने साथ मुरकुची जंगल ले जाकर युवकों ने उसके साथ अनाचार किया गया।घटना की जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मामले की रिपोर्ट भानपुरी थाना में दर्ज कराई गई, मामले की गंभीरता काे देखते हुए भानपुरी पुलिस ने तत्काल सभी आरोपियों में एक नाबालिग व अन्य तीन रमेश ठाकुर, पीला भद्रे और दुलार भद्रेको गिरफ्तार कर आज शुक्रवार काे कायर्वाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा जिले के नयापारा में युवा कार्यकर्ता तुषार साहू के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने तुषार साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुलाब की पंखुड़ियां समर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तुषार साहू के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि हम सब दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं, गणमान्य नागरिकों और तुषार साहू के करीबी मित्रों ने भी उपस्थित होकर दिवंगत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के आदिवासी एवं बैगा बहुल बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम तरेगाव जंगल के एकलव्य आर्दश आवसीय विद्यालय परिसर और ग्राम रेंगाखर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी, वीर शहीद गुंडाधुर, शहीद वीर नारायण सिंह और धरती आबा बिरसा मुंडा के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। ग्राम तरेगांव जंगल में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री शर्मा का आदिवासी परंपरा की विशेष पहचान फेटा (पगड़ी), कलगी, छिट और…

Read More