खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल के सक्षम नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद, मुंबई ने विश्वविद्यालय के शुद्ध एवं अनुप्रयुक्त भौतिकी विभाग में स्थापित 3 एमवी पैलेटरॉन एक्सीलरेटर मशीन को शोध हेतु संचालन की तीन वर्ष की अनुमति प्रदान की है।
परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद से लाइसेंस प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. चक्रवाल ने भौतिकी विभाग के सभी सदस्यों एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अद्वितीय मशीन अकादमिक शोध तथा मटेरियल साइंस के क्षेत्र में होने वाले अनुसंधान के लिए वरदान साबित होगी। भारत में 50 माइक्रो एंपीयर हाई कंरट वाली यह एक मात्र एक्सीलरेटर मशीन उद्योगों के उत्पादों के गुणवत्ता संवर्धन में सहायक सिद्ध होगी।
कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने कहा कि यह मशीन मध्य क्षेत्र के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा वैज्ञानिक शोध संस्थानों को शोध की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अंतरविषयक, बहुविषयक एवं पदार्थ विज्ञान के अनेकानेक शोध एवं नवाचार के साथ ही पेटेंट के क्षेत्र में शोधार्थियों के लिए यह केन्द्र आधार स्तंभ साबित होगा।
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में स्थित एक्सीलरेटर सेंटर इंटर यूनिवर्सिटी एक्सीलरेंटर सेंटर, नई दिल्ली के साथ समझौते के अंतर्गत कार्य कर रहा है। आईयूएसी, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. अविनाश चंद्र पाण्डेय ने परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद से लाइसेंस मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि साझा तौर पर यह प्रयोगशाला देश-दुनिया में अलग स्थान बनाएगी।
अधिनियम के अंतर्गत मिला लाइसेंस
भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद द्वारा एक्सीलरेंटर के संचालन हेतु परमाणु ऊर्जा अधिनयम 1962 की धारा 16 एवं 17 तथा परमाणु ऊर्जा (विकिरण सुरक्षा) 2004 के नियम 3 के अंतर्गत लाइससेंस जारी किया गया है।
विभिन्न विषयों की शोध में मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से संपन्न क्षेत्र है तथा यहां खनिजों जिनमें कोयला, लौह-अयस्क, एलुमिनियम अयस्क इत्यादि शामिल है की शुद्धता की जांच संभव हो पाएगी। इस अनुमति से विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे भौतिकी, रसायन, कृषि, फोरेंसिक सांइस, फार्मेसी, पुरातात्विक अध्ययन, जैव प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण विज्ञान में शोध में त्वरक केन्द्र सहायक सिद्ध होगा।
उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय देश का एकमात्र ऐसा उच्च शिक्षण संस्थान है जहां भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद ने एक्सीलरेंटर मशीन को शोध हेतु चलाने की अनुमति प्रदान की है। यह अनुमति तीन वर्षों यानी 01 अगस्त 2027 तक जारी रहेगी।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

